कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर मांग की है कि पाकिस्तान सरकार को पत्र लिख कर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वीजा जारी करने की शर्तें आसान करने को कहा जाए। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं का सैलाब करतारपुर साहिब जाने के लिए तत्पर होगा।
करतारपुर का कॉरिडोर दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगा। सिद्धू ने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण की मांग बहुत पुरानी थी। सिखों के लिए कॉरिडोर का निर्माण एक आशा की किरण लेकर आया है, जिससे सिख बाबा नानक जी के दर पर माथा टेकने के लिए जा सकेंगे।