फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navjot Kaur Sidhu: नवजोत सिद्धू ने पत्नी को जन्मदिन पर दी दुआएं, कहा-भगवान आपका हर सपना पूरा करे

Fri, 16 Jun 2023 10:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू का जन्मदिन 15 जून को होता है। गुरुवार को उन्होंने बेटी संग मंदिर की कुछ फोटो शेयर की थी, जहां वे पूजा पाठ करती नजर आई थीं। हालांकि उन्होंने यह नहीं लिखा था कि यह फोटो कहां की है।
विज्ञापन
पत्नी के साथ नवजोत सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने दो साल बाद अपनी पत्नी नवजोत कौर का जन्मदिन मनाया। पिछले साल सड़क हादसे से जुडे़ मामले में एक साल की सजा होने पर वह जेल में थे। इस बार जन्मदिन के मौके पर सभी परिजन मौजूद रहे। घर पर ही केक काटा गया। सिद्धू ने सोशल मीडिया पर लिखा-हैप्पी बर्थडे नोनी। भगवान आप पर कृपा करें। आपकी सारी इच्छा पूरी हों। 
विज्ञापन


डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू का जन्मदिन 15 जून को होता है। गुरुवार को उन्होंने बेटी संग मंदिर की कुछ फोटो शेयर की थी, जहां वे पूजा पाठ करती नजर आई थीं। हालांकि उन्होंने यह नहीं लिखा था कि यह फोटो कहां की है। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने जन्मदिन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। वहीं नवजोत कौर सिद्धू भी एक अलग स्टाइल में दिख रही हैं। 
वह काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रही है। कुछ दिन पहले वे उत्तराखंड के घूमने गए थे। पिछले वर्ष जब सिद्धू को जेल हुई थी तो उसके बाद से परिवार ने कोई त्योहार नहीं मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें