पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने दो साल बाद अपनी पत्नी नवजोत कौर का जन्मदिन मनाया। पिछले साल सड़क हादसे से जुडे़ मामले में एक साल की सजा होने पर वह जेल में थे। इस बार जन्मदिन के मौके पर सभी परिजन मौजूद रहे। घर पर ही केक काटा गया। सिद्धू ने सोशल मीडिया पर लिखा-हैप्पी बर्थडे नोनी। भगवान आप पर कृपा करें। आपकी सारी इच्छा पूरी हों।
डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू का जन्मदिन 15 जून को होता है। गुरुवार को उन्होंने बेटी संग मंदिर की कुछ फोटो शेयर की थी, जहां वे पूजा पाठ करती नजर आई थीं। हालांकि उन्होंने यह नहीं लिखा था कि यह फोटो कहां की है। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने जन्मदिन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। वहीं नवजोत कौर सिद्धू भी एक अलग स्टाइल में दिख रही हैं।
वह काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रही है। कुछ दिन पहले वे उत्तराखंड के घूमने गए थे। पिछले वर्ष जब सिद्धू को जेल हुई थी तो उसके बाद से परिवार ने कोई त्योहार नहीं मनाया था।