फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू ने बनाई नई पार्टी, पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयान

Sat, 03 Sep 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
नवजोत कौर सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
राजनीति के गलियारों में दिनभर जहां नवजोत सिद्धू के नई पार्टी बनाने की चर्चा रही, वहीं देर शाम उनकी पत्नी ने चौंकाने वाला बयान दिया।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता, बल्कि फेसबुक पर पोस्टर से मामला पता चला। अगर ये बात सच भी है तो सिद्धू खुद आठ सितंबर को प्रेस कांफ्रेंस दौरान खुलासा करेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए सिद्धू के साथ प्रगट सिंह और बैंस बंधु की तस्वीर को देखकर मीडिया ने नवजोत सिंह सिद्धू के निवास की ओर रुख किया। यहां सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया से जानकारी मिली है। पोस्टर में तस्वीर उनके दिल्ली के घर वाली है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं की कि नई पार्टी का नाम आवाज-ए- पंजाब ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया फ्रंट बनाने का निर्णय जनता की मांग पर लिया

नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ - फोटो : फाइल फोटो
नवजोत कौर ने कहा कि सिद्धू ने नया फ्रंट बनाने का निर्णय जनता की मांग पर किया है। उन्होंने बताया कि इस फ्रंट में और भी नेता शामिल होंगें। डा. सिद्धू ने यह भी कहा कि नई पार्टी बनाने के बाद सिद्धू पार्टी की मजबूती और पंजाब के कल्याण के लिए काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सिद्धू की ओर से भाजपा से इस्तीफा दिए जाने के बाद उनके आम आदमी पार्टी या कांग्रेस में शामिल होने के कयास लग रहे थे। आज सिद्धू द्वारा एकदम से नया पैंतरा बदलने से जहां पंजाब की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है।

वहीं आप के पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर और बागी जोनल इंचार्जों के भी सिद्धू की पार्टी में शामिल होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें