फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद संभालते ही आक्रामक हुए नवजोत सिद्धू, कपिल के शो के बारे में खुलकर बात की

Sat, 18 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
विज्ञापन
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए नवजोत सिद्धू ने पदभार संभालते ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने कपिल का शो छोड़ने के सवाल भी खुलकर बात की। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वे टीवी नहीं छोड़ेंगे। वे कॉमेडी करना नहीं छोड़ सकते, वो तो उनकी असली जिंदगी है।
विज्ञापन


पंजाब कैबिनेट में बतौर मंत्री अपना कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार को सिद्धू ने कहा कि मैं टीवी में काम करता रहूंगा। कपिल के शो की शूटिंग करता रहूंगा। वैसे भी जब जनता को सिद्धू के टीवी करने से ऐतराज नहीं तो बाकी लोगों को क्यों है? सिद्धू ने कहा कि अगर लोगों को उनके टीवी पर काम करने से परेशानी होती तो वे उन्हें यहां नहीं बिठाते।

सिद्धू ने कहा कि मैं अपने सभी काम बैलेंस करुंगा। ऑफिस में बैठकर भी लोगों की सेवा करुंगा और टीवी पर भी उन्हें हसाऊंगा। शाम की फ्लाइट से मुंबई जाउंगा। शूटिंग करूंगा और फिर रात की 3 बजे की फ्लाइट से पंजाब वापिस आ जाउंगा। यहां आते ही ऑफिस में मिलूंगा और लोगों की समस्याएं दूर करुंगा। थोड़ा सी मुश्किल होगी शुरु में, पर मैं अपना हर फर्ज निभाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महकमा भ्रष्टाचार का घर बना हुआ था, लेकिन अब नहीं होगा

नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
गौरतलब है कि पंजाब कैबिनेट में सिद्धू को स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही उन्हें कला-संस्कृति, पुरातत्व एवं संग्रहालयों की जिम्मेदारी भी दी गई है। पदभार संभालते ही सिद्धू ने कहा कि यह महकमा भ्रष्टाचार का घर बना हुआ था, लेकिन अब यह नहीं होगा। पंजाब और विभाग से जुड़े हुए मुद्दे को वे कैबिनेट में उठायेंगे।

सिद्धू ने कहा कि वचन देता हूं, विकास के लिए नींव का पत्थर बनना पड़ा तो बनूंगा। कहा जा रहा है कि सिद्धू यह बनेगा वो बनेगा, लेकिन मैं इन सबसे बहुत ऊपर हूं। इसीलिए मैंने राज्यसभा सांसद का पद छोड़ा। अगर मुझे डिप्टी सीएम का पद ही लेना होता तो केजरीवाल मेरी मिन्नतें करते थे, उनकी तो सुनी नहीं। सिद्धू ने कहा कि मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं। पंजाब को सुधारने आया हूं, निजी स्वार्थ पूरा करने के लिए नहीं।

इतिहास इसका गवाह है कि मैंने सिर्फ जनसेवा के लिए सत्ता चाही है, वह चाहे जिस पार्टी में मिल जाए। सिद्धू ने कहा कि पिछले 12 साल में अगर मैं 6 बार चुनाव जीता तो इसमें जनता का हाथ है। मुझे फक्र है कि जैसे महाराजा अकबर के नवरत्न थे, वैसे ही कैप्टन अमरिंदर सिंह के नवरत्न हैं। सिद्धू ने कहा कि एक बात बता दूं, सोते हुए शेर के मुंह में शिकार खुद नहीं आता। उसे बुलाने के लिए शेर को मेहनत करनी पड़ती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें