फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसेवाला के घर पहुंचे सिद्धू: सरकार पर साधा निशाना, बोले- सुरक्षा घटाकर सूची सार्वजनिक क्यों किया 'आप' ने

Mon, 03 Apr 2023 04:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सिद्धू मूसेवाला को कांग्रेस में लाने वाले नवजोत सिद्धू और राजा वड़िंग ही थे। उन्हें चुनाव में टिकट भी हाईकमान ने सिद्धू के कहने पर ही दिया था। नवजोत सिद्धू ने ही सिद्धू मूसेवाला को राहुल गांधी से भी मिलाया था। 
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला के पिता के साथ मीडिया से बात करते नवजोत सिद्धू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू सोमवा को गांव मूसा स्थित गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे। उन्होंने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद सिद्धू ने मूसेवाला के परिवार के साथ मीडिया से बात की। सिद्धू ने मूसेवाला की हत्या के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उसकी सुरक्षा घटाकर सूची सावर्जनिक क्यों की गई। उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया और कहा कि सरकार कोई भी हो, सरकार की पहली जिम्मेदारी है कि लोगों की जान की रक्षा करना। मैं पूछना चाहता हूं कि यहां की सरकार अपराध से रक्षा करती है या अपराध करती है? 
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें : पंजाब कांग्रेस में हलचल: नवजोत सिद्धू से राहुल और प्रियंका गांधी ने की बात, बड़ी जिम्मेदारी की चर्चा शुरू
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला को कांग्रेस में लाने वाले नवजोत सिद्धू और राजा वड़िंग ही थे। उन्हें चुनाव में टिकट भी हाईकमान ने सिद्धू के कहने पर ही दिया था। नवजोत सिद्धू ने ही सिद्धू मूसेवाला को राहुल गांधी से भी मिलाया था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के समय जेल में होने के कारण नवजोत सिद्धू उनके परिवार से नहीं मिल सके। हालांकि सिद्धू के ट्विटर अकाउंट पर दुख व्यक्त किया गया था। इस बीच, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को कहा कि वह जालंधर उपचुनाव के दौरान सरकार के खिलाफ प्रचार करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें