फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में सिद्धू पर नहीं हुई कोई बात

Fri, 29 Jul 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजो​त सिद्धू के इस्तीफे को लेकर बोले विजय सांपला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भाजपा नेतृत्व से खफा होकर राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पर पंजाब भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में कोई विचार नहीं हुआ। चंडीगढ़ स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला की अध्यक्षता में हुई बैठक में उम्मीद थी कि सिद्धू की कोर कमेटी की सदस्यता पर विचार होगा, लेकिन अंतिम समय में ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश भाजपा इस मामले में कोई फैसला लेने से पहले कुछ इंतजार करना चाहती है।
विज्ञापन


जोशी के बजाय कोर कमेटी में नवजोत सिंह को मिली थी जगह
दो दिन पहले ही स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी को कोर कमेटी में स्थान न देकर सिद्धू को तवज्जो दी गई थी। पार्टी का मानना था कि इससे प्रदेश में सिद्धू को काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन उसके बाद सिद्धू ने बागी रुख अपना लिया था। इसी कारण इस पद के दावेदारों में एकबार फिर उम्मीद जगी थी। प्रदेश कार्यकारिणी के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि कुछ सदस्यों ने सिद्धू और उनकी पत्नी का मामला उठाने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें चुप रहने की सलाह दी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों से रूबरू हुए प्रदेश अध्यक्ष
नवनियुक्त पदाधिकारियों से रूबरू होते हुए प्रदेश अध्यक्ष सांपला ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार पंजाब में भाजपा अपने सहयोगी अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा। इसलिए सभी पदाधिकारियों का कर्तव्य बनता है कि वह गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें। दोनों दलों के नेताओं और सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद पैदा न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। यदि कोई मतभेद हो तो उसे आपस में बैठकर सुलझाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें