फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज के बाद नवजोत सिद्धू ने भी पेश की नजीर, खाली किया चंडीगढ़ का सरकारी आवास

Sun, 21 Jul 2019 10:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सरकारी आवास को लेकर नेताओं का मोह किसी से छिपा नहीं है। वो हमेशा सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं। लेकिन हाल ही में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक नजीर पेश की थी। ऐसा ही एक उदारण नवजोत सिंह सिद्धू ने भी पेश किया है। कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा मंजूर होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने चंडीगढ़ में मिला सरकारी आवास खाली करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


मूवर्स एंड पैकर्स के कई लोडिंग वाहन उनके सरकारी आवास में जाते और सामान लाद कर निकलते देखे गए। इस संबंध में सरकारी आवास में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों ने कुछ भी कहने से इंकार किया। नवजोत सिंह सिद्धू को राज्य के मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री आवास के साथ लगता बड़ा बंगला अलॉट किया गया था।

अब मंत्री पद छोड़ देने के बाद एक विधायक के तौर पर उन्हें राजधानी चंडीगढ़ में पंजाब एमएलए होस्टल में एक आवास अलॉट किया जाएगा। फिलहाल सिद्धू ने मंत्री स्तर का सरकारी बंगला तो खाली करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि विभाग बदले जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच छिड़ी जंग आखिरकार सिद्धू के कैबिनेट से बाहर होने के साथ समाप्त हो गई। सिद्धू की ओर से बीते सोमवार को कैप्टन के चंडीगढ़ स्थित आवास पर भेजा गया इस्तीफा मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह मंजूर कर लिया और उसे वैधानिक मंजूरी के लिए पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर के पास भेज दिया। 

कुछ घंटों के अंतराल पर राज्यपाल ने भी नवजोत सिंह सिद्धू के एक पंक्ति के इस्तीफे पर मंजूरी की मुहर लगा दी। इसके साथ ही नवजोत सिद्धू औपचारिक तौर पर पंजाब कैबिनेट से बाहर हो गए हैं। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, नवजोत सिंह सिद्धू को अलॉट बिजली विभाग अब मुख्यमंत्री के पास रहेगा। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते 10 जून को तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजा था और इसके तकरीबन एक महीने बाद उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया था। बाद में सिद्धू ने अपने नए ट्वीट में कहा था कि वह औपचारिक तौर पर अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज देंगे। गौरतलब है कि सिद्धू ने अपना नया विभाग संभालने से इंकार कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें