फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर लिया यू-टर्न, जानिए अब कौन-सा खेलेंगे दांव

Fri, 28 Oct 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
former cricketer Navjot Singh Sidhu - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पहले आम आदमी पार्टी, फिर कांग्रेस और अब एक बार फिर आप। पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू ने एक बार अब यू-टर्न लिया है। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन को लेकर सिद्धू ने नए सिरे से आप के साथ बातचीत शुरू की है।
विज्ञापन


आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पीपुल्स कन्वेंशन सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने स्वीकार किया कि सिद्धू के साथ एक बार फिर नए सिरे से बातचीत शुरू हुई है। 

हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। सिद्धू को डिप्टी सीएम का पद और कुछ सीटें दिए जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि अभी तक कुछ फाइनल ही नहीं हुआ है। अभी सिर्फ बातचीत चल रही है। सूत्रों का कहना है कि आप के संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक ने एक दिन पहले सिद्धू के साथ उनके निवास पर लंबी बैठक की है। 
विज्ञापन


पंजाब में पार्टी के गिरते ग्राफ को देखते हुए आप एक बार फिर सिद्धू से नए सिरे से डील के मूड में नजर आ रही है। वहीं, आप के लिए सबसे बड़ी समस्या कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल जैसे कद्दावर नेताओं के सामने एक मजबूत चेहरे की है। 
विज्ञापन

कहां जाएंगे नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : Self
राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने सिद्धू का स्वागत किया था। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के हक में बयान दिए गए थे। तब लग रहा था कि सिद्धू आप में शामिल हो जाएंगे, लेकिन भाजपा छोड़ने के बाद परगट सिंह और बैंस ब्रदर्स के साथ आवाज-ए-पंजाब फ्रंट का एलान करते समय सिद्धू ने आप और अरविंद केजरीवाल पर तीखे वार दिए थे।

इससे साफ इशारा मिला था कि आप के साथ उनकी नहीं बनी। कुछ दिन असंजस के बाद सिद्धू ने एलान किया कि वह आप या कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगे। कांग्रेस के साथ उनकी बात लगभग बनती दिखाई दे रही थी। तभी अचानक दोनों पक्षों के तेवर एक-दूसरे के प्रति तल्ख होने लगे। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू और उनके फ्रंट पर तीखे हमले किए। 

उन्होंने यहां तक कह दिया कि पांच लोगों के ग्रुप के साथ कोई गठबंधन नहीं हो सकता, जिसमें से चार जीतने की स्थिति में नहीं हैं। पर दो दिन पहले फिर कैप्टन के तेवर सिद्धू के प्रति नरम दिखाई दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें