फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के समर्थन में आई पत्नी, विरोधियों को दो टूक जवाब, कपिल के शो पर बोलीं

Wed, 22 Mar 2017 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
विज्ञापन
कपिल के शो में काम करने पर उठ रहे विवाद में सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने उनके समर्थन में आ गई हैं। साथ ही उन्होंने विरोधियों को टका सा जवाब दिया। नवजोत कौर ने फेसबुक पर टीवी शो पर बिना वजह विवाद खड़ा करने को गलत करार दिया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि उन्होंने लिखा है कि टीवी शो ही उनके परिवार का एकमात्र बिजनेस है।
विज्ञापन


हमारे पास इसके सिवाय कोई बिजनेस या आय का दूसरा स्रोत नहीं है। हफ्ते भर में कपिल के दो शो होते हैं और उनकी शूटिंग सिर्फ 5 घंटे में जाती है। ऐसे में मंत्री के रूप में सिद्धू का कामकाज प्रभावित होने का सवाल ही नहीं उठता। दूसरी ओर, नवजोत सिद्धू भी टीवी शो करने पर अड़े हैं। मंगलवार को सचिवालय में नवजोत सिद्धू से मीडिया ने जब इसी विषय पर सवाल किए तो वे इतना कहकर कन्नी काट गए कि उन्हें अपना काम करने दिया जाए,

लेकिन इस मसले पर सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि सिद्धू पहले आईपीएल की कमेंट्री भी करते थे, जिसे अब छोड़ चुके हैं। अब सिद्धू के पास केवल एक कॉमेडी शो है, इस तरह उनके पास बहुत कम काम है और वे मंत्री के रूप में लोगों को ज्यादा समय दे सकते हैं। नवजोत कौर ने कहा कि अगर ये मामला लाभ के पद के तहत आया तो सिद्धू टीवी शो छोड़ देंगे।
विज्ञापन

मुद्दे पर कैप्टन लेंगे कानूनी सलाह

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
बता दें कि सिद्धू के मंत्री पद के साथ-साथ कॉमेडी शो करने के फैसले को वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का भी समर्थन मिला है, लेकिन मीडिया में यह मामला विवाद का मुद्दा बनता देख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पर पंजाब के महाधिवक्ता अतुल नंदा से कानूनी राय मांग ली है। उधर, महाधिवक्ता नंदा का कहना है कि उनके पास फाइल नहीं पहुंची है, फाइल आते ही वे सरकार को राय दे देंगे।

इससे पहले, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ऐसे मामले में संविधान क्या कहता है, इसके बारे में वे एजी (एडवोकेट जनरल) से पूछेंगे। एजी की राय के मिलने के बाद वे इस मामले में सिद्धू से बात करेंगे, क्योंकि सभी को कानून का पालन करना है। उल्लेखनीय है कि सिद्धू ने पिछले सप्ताह मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही साफ कर दिया था कि वे मंत्री पद का जिम्मा संभालते हुए ‘कपिल शर्मा शो’ का भी हिस्सा बने रहेंगे।

इसे लेकर उनकी दलील रही है कि उक्त टीवी शो के लिए हफ्ते में केवल एक दिन छह घंटे की शूटिंग होती है और वे इसके लिए शाम 5 बजे के बाद फ्लाइट से मुंबई जाएंगे और रात में ही पंजाब वापस आ जाएंगे। इस तरह वे अगले दिन सचिवालय में अपने कार्यालय का कामकाज सुचारु रूप से देखते रहेंगे। वह अपने ऑफिस का काम सुबह उस समय शुरू कर देंगे, जब अधिकतर लोग सो रहे होंगे।
विज्ञापन

सिद्धू के खिलाफ नहीं बनता ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ का मामला

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भी कपिल शर्मा शो नहीं छोड़ेंगे सिद्धू - फोटो : File Photo
नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से सरकार में मंत्री रहते हुए टीवी शो जैसे निजी काम से आमदनी जारी रखने पर भले ही विवाद शुरू हो गया है, लेकिन कानूनविद् की राय में यह मामला ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ (लाभ का पद) का नहीं बनता।

बीते सप्ताह इसी मामले को लेकर पंजाब के मुख्य सचिव के मार्फत कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखने वाले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील एचसी अरोड़ा ने हालांकि नवजोत सिद्धू को तब तक मंत्री नहीं बनाए जाने की मांग की थी, जब तब वे टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ न छोड़ दें।

मंत्री पूर्णकालिक पद, निजी कार्य से पैसा कमाने पर रोक
मंगलवार को एडवोकेट अरोड़ा से जब यह जानना चाहा कि क्या सिद्धू का मंत्री रहते टीवी शो का हिस्सा बनना ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ के दायरे में आता है, तो उन्होंने कहा कि एक ही समय दो सरकारी कार्यों में हिस्सा लेते हुए आय हासिल करना ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ के नियम में आता है, लेकिन सिद्धू सरकार में मंत्री पद पर रहने के साथ एक निजी टीवी शो का हिस्सा बनकर पैसा कमा रहे हैं,

जो ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ के दायरे में तो नहीं आता, लेकिन उस नियम के तहत गैरकानूनी है जिसमें किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा सेवा में रहते हुए किसी अन्य निजी कार्य करने व उससे पैसा कमाने पर रोक है। उन्होंने कहा कि सरकार में जिम्मेदार पद हासिल करने के बाद उनका इस तरह के कार्यों में समय देना गलत होगा, क्योंकि मंत्री पद पर उनका कार्य पूर्णकालिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें