फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांसल फॉरेस्ट में खुला नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर, प्रशासक बोले- वन्यजीवों को जानने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
कांसल फॉरेस्ट में नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर का उद्घाटनकरने पहुंचे पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल प? - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने बुधवार को सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के कांसल फॉरेस्ट एरिया में नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद किरण खेर और सलाहकार धर्मपाल भी उपस्थित थे। प्रशासक ने कहा कि यह सेंटर प्रकृति प्रेमियों और पर्यावरणविदों का ध्यान आकर्षित करेगा। यहां वन्य जीवों को भी जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

प्रकृति शिक्षा के ज्ञान और जानकारी प्रदान करने के अलावा वन्यजीव विषय पर लोगों की सामान्य जिज्ञासा को पूरा करने के लिए सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में इस नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर की स्थापना की गई है। लोग वन विभाग के सेक्टर-19 स्थित पर्यावरण भवन से आवश्यक अनुमति (परमिट) प्राप्त करने के बाद यहां जा सकते हैं। सेंटर में प्रमुख रूप से जो चीजें दिखाई जा रही हैं, उनमें सुखना कैचमेंट व मिट्टी एवं नमी संरक्षण कार्यों के प्रभाव का चित्रण, जानवरों के थ्रीडी मॉडल, चंडीगढ़ के पक्षियों, तितलियों और विभिन्न जीवों की प्रजातियों पर पोस्टर, फूलों की अलग-अलग किस्मों के बारे में जानकारी, वन्य जीवन और वन क्षेत्रों के लिए खतरों के बारे में जानकारी व बच्चों के लिए इंटरेक्टिव एक्टिविटी आदि शामिल हैं। प्रशासक पुरोहित ने उद्घाटन के बाद सेंटर का दौरा किया और सेंटर की स्थापना के लिए विभाग की सराहना की। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया।
प्रशासक ने किया सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का दौरा
प्रशासक ने सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का भी दौरा किया, जहां वन विभाग द्वारा सुखना झील, कैचमेंट एरिया में मिट्टी और पानी के संरक्षण आदि के लिए कई कार्य किए हैं। प्रशासक ने कहा कि विभाग की इन गतिविधियों से सुखना में बहने वाली गाद की जांच में मदद मिलेगी। सांसद खेर ने कहा कि विभाग के इस सेंटर से लोगों को काफी फायदा होगा। पर्यटकों व युवाओं को वन व वन्य जीवों के बारे में शिक्षित करने में भी यह सेंटर प्रमुख भूमिका अदा करेगा। मुख्य वन संरक्षक देबेंद्र दलाई ने बताया कि ये सेंटर चंडीगढ़ के जंगलों की गतिशील जैव विविधता और इसके समृद्ध वन्य जीवन का समर्थन करने वाली वनस्पतियों की विविधता को प्रदर्शित करता है। यह लोगों को एक समृद्ध अनुभव देने और बड़े पैमाने पर प्रकृति और पर्यावरण के प्रति स्नेह और चिंता को जगाने का एक वास्तविक प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें