फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप अच्छे वक्ता हैं तो इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनें, पीएम मोदी से मिलेगा पुरस्कार

Wed, 16 Jan 2019 03:22 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्पीच कंपीटिशन
विज्ञापन
यदि आपके अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा है और आपको लगता है कि बहुत अच्छा बोलते हैं, तो इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आवेदन करें। पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों पुरस्कार व सम्मान मिलेगा। देश की समस्याओं को लेकर बेहतर समाधान के आइडिया हैं तो देर किस बात की।
विज्ञापन


ऐसे ही होनहार युवाओं के लिए चंडीगढ़ में 17 से 19 जनवरी के बीच राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लाखों रुपये इनाम पाने का मौका मिल सकता है। इस संदर्भ में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक मधुबाला ने बताया कि राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 नामक कार्यक्रम का आयोजन जिला, राज्य और राष्ट्रीय तीन स्तरों पर किया जा रहा है।

जिला युवा संसद के लिए सबसे पहले एक स्क्रीनिंग कमेटी डिजिटल माध्यम से 50 और वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से 50 युवाओं का चयन करेगी। इसमें सबसे अच्छे तीन युवाओं को राज्य स्तर के पार्लियामेंट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। इसी प्रकार राज्य स्तर से हर राज्य से दो सबसे अच्छे वक्ताओं को राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद में हिस्सा लेने के लिए अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर तीन विजेताओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा चयन

कार्यक्रम में हर प्रतिभागी को 2 से 3 मिनट बोलने का मौका दिया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 जनवरी के बीच सेक्टर 50 के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कामर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें 18 से 25 साल के बीच आने वाले युवा भाग ले सकते हैं।

राज्य स्तर पर चयनित होने वाले युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसके बाद तीन विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। पहला पुरस्कार दो लाख रुपये, दूसरा डेढ़ लाख रुपये और तीसरा पुरस्कार एक लाख रुपये का होगा। हर जिले के सबसे अच्छे वक्ताओं को इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बुलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें