फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यंग इंडियंस का नेशनल वालंटियर्स वीक 12 से

Tue, 07 Jan 2014 09:55 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब सिटी के यंगस्टर्स नेशनल वालंटियर्स वीक सेलिब्रेट करेंगे। ये आयोजन सीआईआई यंग इंडियंस की ओर से किया जा रहा है। नेशनल वालंटियर्स वीक के दौरान डांस होगा, डिबेट होगी और ई वेस्ट कलेक्शन के लिए ड्राइव चलाई जाएगी।
विज्ञापन


नेशनल वालंटियर्स वीक के दौरान दो हजार से ज्यादा यंग इंटरप्रेन्योर और कारपोरेट्स के जुड़ने की संभावना है।

यंग इंडियंस को प्लेटफार्म देने के लिए तैयार किया गए इस प्लेटफार्म के बारे में सीआईआई यंग इंडियंस के चेयरमैन और द मिलेनियम स्कूल के डायरेक्टर राबिन अग्रवाल ने कहा कि नेशनल वालंटियर्स वीक के दौरान यंग इंडियंस को एक बड़ा प्लेटफार्म देने की कोशिश की जा रही है।

इसका मुख्य उद्देश्य है नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्य में शामिल होना। इसीलिए इसमें डांस वर्कशाप, ई वेस्ट कलेक्शन और स्कूलों में हेल्थ और सेफ्टी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गतिविधियां कराई जाएंगी
आईएसबी स्टूडेंट्स द्वारा डांस वर्कशाप-वाई आई विविधा सेंटर
वालेंटरिज्म पर वाईआई नेट इंटर स्कूल डिबेट-द मिलेनियम स्कूल
वाई आई सदस्यों द्वारा लर्निंग सेशन-आईएसबी सेंटर
ई वेस्ट कलेक्शन ड्राइव-वाईआई नेट्स एंड कारपोरेट्स
एजूकेशन फार आल प्रोग्राम-टीसीआईएस
एजूकेशन फार आल प्रोग्राम-गुरुकुल ग्लोबल स्कूल
हेल्थ एंड सेफ्टी प्रोग्राम-विवेक हाईस्कूल
वाई मैराथन-2014-द मिलेनियम स्कूल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें