फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल शूटर मर्डर: पहली बार बोले मां-भाई, कही बड़ी बात

Sat, 26 Sep 2015 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के वकील और नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह मर्डर केस में पहली बार उनकी मां और भाई मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वे सिप्पी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्याय की गुहार लगाएंगे। सिप्पी की हत्या के पांच दिन बाद शुक्रवार को परिवार के लोगों ने चुप्पी तोड़ी।
विज्ञापन


सिप्पी के भाई जिप्पी सिद्धू व अन्य पारिवारिक मेंबरों ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सिप्पी की हत्या में कोई बड़ा व्यक्ति शामिल है। क्योंकि सिप्पी के सबसे अच्छे लिंक थे। जिप्पी ने कहा कि वह भाई के कातिलों को पकड़वाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगाएंगे। जरूरत पड़ी तो वह पीएम से मिलने भी जाएंगे।

जिप्पी ने बताया कि हत्या वाले दिन घर से निकलते समय सिप्पी ने मम्मी को बताया था कि वह जज की बेटी से मिलने जा रहा है। लेकिन, इसके बाद सिप्पी की हत्या कर दी गई। सिप्पी की मौत से परिवार टूट गया है। क्योंकि सिप्पी काफी मेहनती था। उसे किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं थी। हर क्षेत्र में बढ़िया कर रहा था। परिवार को भी उससे काफी उम्मीदें थीं। उन्होंने बताया कि अब उनकी एक ही इच्छा है कि सिप्पी के कातिलों को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन

जज की बेटी से पूछताछ में नाकाम पुलिस

नेशनल शूटर सुखमनप्रीत हत्याकांड में जज की बेटी से पुलिस पूछताछ करने में नाकाम रही। पुलिस के पास ऐसा कोई प्वाइंट नही है, जिसके आधार पर सिप्पी की गर्लफ्रेंड से पूछताछ की जा सके। वहीं, दूसरी तरफ मोहाली पुलिस की जांच सिप्पी के करीबी दोस्तों तक आ गई है। सिप्पी के एक करीबी दोस्त को पुलिस ने शुक्रवार को राउंडअप कर पूछताछ करने में लगी है।

सूत्रों की मानें तो सिप्पी का दोस्त सिप्पी के हर बड़े लैंडडील में शामिल रहता था। एनआरआई लोगों से डील सिप्पी को वही करवाता था। हालांकि, कुछ समय से उसकी सिप्पी से मनमुटाव चल रहा था। इसके बाद उसकी कॉल और डायरी के डिटेल्स में नाम भी आया है।

दोस्तों पर भी शक की सुई, डायरी में मिला था नाम  
सूत्रों के अनुसार सिप्पी को धमकी देने वालों में उसके करीबी दोस्तों का हाथ था। धमकी की वारदात के बाद आरोपियों की एक डायरी गिर गई थी। जो मोहाली में पुलिस को मिली थी। डायरी में सिप्पी व उसके कुछ करीबी दोस्तों का नाम था। पुलिस सिप्पी के उन्हीं दोस्तों से सच्चाई जानने में लगी है।

केस सुलझाने की चर्चा पर मुकरी पुलिस

पुलिस द्वारा केस सॉल्व किए जाने की चर्चा रही। वारदात में शामिल दो शूटर व वारदात की प्लानिंग करने वाली एक युवती का नाम सामने आ रहा था। हालांकि, आईजी आरपी उपाध्याय का कहना है कि पुलिस सभी एंगलों पर जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

लव ट्राएंगल पर चंडीगढ़ पुलिस की जांच
सिप्पी मर्डर केस में मोहाली व चंडीगढ़ पुलिस जांच में लगी है। पुलिस की जांच का एंगल क्लीयर हो गया है। मोहाली पुलिस प्रॉपर्टी एंगल और चंडीगढ़ पुलिस लव ट्राएंगल पर जांच कर रही है। हालांकि, दोनों पुलिस इस मामले में मुंह खोलने से कतरा रही है। जांच के चलते केस में कोई बयान नहीं दे रहा है।

नाकाम पुलिस दे रही एंगल का नाम
चंडीगढ़ पुलिस सिप्पी मर्डर के बाद बेबस नजर आ रही है। पुलिस के पास विभिन्न एंगल पर जांच के अलावा कोई जवाब नहीं है। वारदात के बाद से पुलिस ने यही स्लोगन याद कर लिया है। नीचे से ऊपर के अधिकारियों के पास सिर्फ हर एंगल पर जांच होने का स्लोगन है।
विज्ञापन

2017 चुनाव की तैयारी कर रहा था सिप्पी

जिप्पी ने बताया कि सिप्पी के नेताओं से भी अच्छे लिंक थे। वहीं, वह सोशल काम में भी काफी एक्टिव  था। वह 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब के तलवंडी साबो से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। वह लगातार अपने इलाके में दौरे कर रहा था। साथ ही लोगों से मेलजोल बढ़ा रहा था।

यह है मामला
रविवार देर रात सेक्टर 27 में स्थित पार्क के अंदर सुप्रीम कोर्ट के वकील और नेशनल शूटर मोहाली निवासी सुखमनप्रीत सिंह सिद्वू का शव पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया था। उसके शरीर पर चार गोलियां मारी गई थीं। जिसके कारण सुखमनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई थी । चंडीगढ़ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी परमिंदर सिंह और उनकी टीम मामले की जांच कर रही है।

पुलिस हत्या के केस को सुलझाने के लिए कई एंगल से जांच कर रही है। कई प्वाइंट संदिग्ध है, जिनकी गहराई से जांच के बाद पुलिस को कदम आगे बढ़ना पड़ रहा है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- आरपी उपाध्याय, आईजी, यूटी

मामला काफी उलझा हुआ है। इसकी जांच के लिए 13 टीमें बनाई गई हैं। लेकिन मामला अभी साल्व नहीं हुआ है। इसके अलावा इस केस में कोई गिरफ्तारी नही हुई है।
- सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी यूटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें