फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में होगा राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन: 15 से 17 जून तक 4000 जनप्रतिनिधि करेंगे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

Thu, 11 May 2023 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि तीन राज्यों के स्पीकर और विधायक संयुक्त कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। मुंबई में 15, 16 और 17 जून को राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन होगा। ये नई युवा पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक दिन है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में 15, 16 और 17 जून को राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन होगा। हरियाणा विधान सभा सचिवालय की ओर से गुरुवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के तहत एक पत्रकारवार्ता में ये जानकारी दी गई। इस पत्रकारवार्ता में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के संयोजक राहुल मौजूद रहे। 

विज्ञापन


ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि तीन राज्यों के स्पीकर और विधायक संयुक्त कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। मुंबई में 15, 16 और 17 जून को राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन होगा। ये नई युवा पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसमें सभी राज्यों के विधायक एक छत के नीचे इकट्ठे होंगे। जनता के चुने करीब 4000 प्रतिनिधि लोगों और देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 

युवा पीढ़ी को होगा फायदा
पंजाब विधानसभा सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए एक ही रास्ता है कि इस तरह के सम्मेलन हो। राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन होना बहुत बड़ी बात है। मुझे तो अभी भी ये सपना लग रहा है। इस तरह के सम्मेलन से अपने विचार व्यक्त करने का मौका मिलेगा। हमारे युवा काफी उदासीन हैं, उन्हें देश के संविधान और राजनीति का ज्ञान नहीं है। इस तरह के सम्मेलन देश के लिए बड़ा अध्याय होगा। इससे हमारी युवा पीढ़ी को फायदा होगा।
विज्ञापन


हमारी विचारधारा अलग हो, देश को आगे एक साथ ले जाना है
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अध्यक्षों के सम्मेलन होते हैं लेकिन पहली बार हो रहा है कि देश में विधायकों का राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है। सारे राष्ट्र के चुने प्रतिनिधि किन मुद्दों पर क्या सोच रखते हैं, कैसे विधायक बने, कैसे देश से जुड़े मुद्दों को निवारण किया जा सके उनके लिए इस तरह के आयोजन की आवश्यकता है अब इस मंच की शुरुआत हो चुकी है। ये आगे बढ़ते रहना चाहिए। चाहे हम विभिन्न दलों से हों हमारी विचारधारा अलग हो लेकिन सब एक देश के हैं। हमें इकट्ठे होकर देश को आगे ले जाना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें