राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खालिस्तानी आतंकी लुधियाना निवासी कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ बलबीर सिंह पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। ‘बलबीर सिंह’ पिछले साल 20 अगस्त को दिल्ली में आईपीसी और यूएपीए के विभिन्न प्रावधानों के तहत दर्ज मामले में वांछित है। एनआईए के मुताबिक यह मामला खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और द इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन की ओर से देश के खिलाफ लड़ाई के लिए रची गई साजिश से संबंधित है।