फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआरबी की रिपोर्टः हरियाणा में हर रोज चार महिलाओं से दुष्कर्म, देश में सातवें नंबर पर

Fri, 10 Jan 2020 04:58 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा में हर दिन चार महिलाओं से दुष्कर्म हो रहा है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट-2018 के मुताबिक, हरियाणा में 1296 मामले दर्ज हुए हैं। 176 महिलाओं से दुष्कर्म की कोशिश हुई है। देश में हरियाणा का स्थान सातवां है। वर्ष 2018 में देश में दुष्कर्म के 32232 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 5433 वारदात में 5450 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है। 4337 मामलों के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश है जहां 4322 महिलाओं से दुष्कर्म हुआ। वहीं नागालैंड में सबसे कम 10 घटनाएं हुईं हैं। सिक्किम में दुष्कर्म की 16 घटनाएं हुईं हैं।

पंजाब से 35 फीसदी ज्यादा मामले
पड़ोसी राज्य पंजाब से हरियाणा में 35 फीसदी ज्यादा मामले समाने आए हैं। पंजाब में दुष्कर्म के 831 केस हैं। वहीं हरियाणा में 1296 घटनाएं हुई हैं। जनसंख्या की बात करें तो पंजाब में 3.02 करोड़ जनसंख्या है और हरियाणा में 2.83 करोड़ है।
विज्ञापन


1029 यौन उत्पीड़न के मामले
यौन उत्पीड़न के 1029 मामले हैं, जो पूरे देश का 7.7 फीसदी है। ऑफिस में काम के दौरान महिलाओं से अपराध के 20 मामले दर्ज हुए हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 6 मामले सामने आए हैं। शेल्टर होम में 49 मामले सामने आए हैं। अन्य जगह पर 954 मामले दर्ज किए गए। वहीं 1328 केस महिलाओं के अपहरण के दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

कहां कितने मामले आए सामने

आंध्र प्रदेश 971
अरुणाचल प्रदेश 67
असम 1648
बिहार 651
छतीसगढ़ 2091
गोवा 61
हरियाणा 1296
हिमाचल प्रदेश 344
जम्मू कश्मीर 320
झारखंड 1090
कर्नाटक 492
केरल 1945
मध्यप्रदेश 5433
महाराष्ट्र 2142
मणिपुर 52
मेघालय 87
मिजोरम 50
नागालैंड 10
उड़ीसा 918
पंजाब 831
राजस्थान 4335
सिक्किम 16
तमिलनाडू 331
तेलंगाना 606
त्रिपुरा 97
उतरप्रदेश 3946
उतराखंड 561
पश्चिम बंगाल 1069
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें