60 साल के बुजुर्ग ने आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ की और फिर धमकी दी कि अगर वो कोर्ट में गवाही देने पहुंची तो घर समेत जला देंगे। लेकिन मां-बेटी डरी नहीं और पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचकर गवाही दी। मामला हरियाणा के करनाल जिले में तरावड़ी थाना क्षेत्र का है।
महिला ने शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे सरभु, उसकी पत्नी व दलीप उनके घर में घुसे और आठ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में उनकी बहन ने फोन पर कहा था कि फैसला कर लो, पर वे नहीं माने। समझौता नहीं करने पर तीनों आरोपियों ने उसे लात-घूसे मारते हुए कहा कि कल कोर्ट में गवाही दी तो सबको जान से मार देंगे। सबको घर में आग लगाकर जला देंगे।
शोर सुनकर उसके परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से निकल गए। मामले की शिकायत तरावड़ी पुलिस थाना को दी और वीरवार को वे सुरक्षा कर्मी के साथ न्यायालय पहुंचे। महिला ने आरोप लगाया कि उन पर लगातार समझौता करने का आरोप लगाया जा रहा है।
तीन के खिलाफ केस दर्ज
तरावड़ी थाना इंस्पेक्टर जसमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तरावड़ी निवासी सरभु, सरभु की पत्नी व दलीप के खिलाफ केस दर्ज किया है। जुलाई 2019 में दर्ज मामले की गवाह न देने के मामले को लेकर झगड़ा बताया है। फिलहाल इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।