फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात : अंबाला में बनेगा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, एक छत के नीचे सभी बिमारियों की हो सकेगी जांच

Wed, 24 Mar 2021 10:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को विश्व टीबी दिवस पर अंबाला शहर में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) स्थापित करने की घोषणा की। इसमें सभी बीमारियों की जांच एक ही छत के नीचे हो सकेगी और उनके आंकड़ों का विश्लेषण भी किया जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग की बैठक में विज ने कहा कि अंबाला शहर में टीबी अस्पताल की जगह पर दो एकड़ से अधिक जमीन में एनसीडीसी का निर्माण किया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एनसीडीसी में एकीकृत रोग निगरानी व शोध कार्यों को बढ़ावा, पर्यावरणीय बदलाव पर अध्ययन, प्रयोगशाला में गुणवत्ता एवं क्षमता का निर्माण इत्यादि गतिविधियों पर प्रमुखता से काम किया जाएगा। यह केंद्र विभिन्न वैक्सीन, दवाइयों व अन्य नैदानिक किट की उपलब्धता के लिए गोदाम की तरह कार्य करेगा। महामारी वैज्ञानिकों, सूक्ष्म जीव वैज्ञानिकों व प्रयोगशाला तकनीशियनों के लिए एक अच्छे प्रशिक्षण केंद्र के तौर पर भी इसे विकसित किया जाएगा।

2025 तक प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य
विज ने कहा कि प्रदेश में इस समय 60 हजार से अधिक टीबी के मरीज हैं। इन मरीजों को निशुल्क दवाइयां एवं शारीरिक परीक्षण की सुविधा प्रदान की जाती है। 500 रुपये मासिक खुराक के लिए भी दिए जाते हैं। सरकार ने 2025 तक प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें