फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की इस बेटी को मिलेगा नेशनल अवार्ड

Tue, 10 Nov 2015 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फेंसिंग (तलवारबाजी) में शानदार उपलब्धियों पर राष्ट्रपति चंडीगढ़ की कशिश शर्मा को बाल दिवस पर नेशनल अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे। कशिश सिटी से एकमात्र प्रतिभागी हैं, जिन्हें यह अवार्ड दिया जा रहा है।
विज्ञापन


चितकारा इंटरनेशनल स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा कशिश तलवारबाजी की माहिर खिलाड़ी है। देश ही नहीं विदेशों में भी वह अपने खेल की छाप छोड़ चुकी है। कशिश ने बताया कि पांच साल की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है, जिसने मुझे अवार्ड तक पहुंचाया।

पांच साल पहले शुरू की तलवारबाजी
कशिश ने पांच साल पहले ही इस खेल को चुना। इस दौरान पहले स्कूल कंपटीशन में हिस्सा लेना शुरू किया। यहां पर मेडल जीतने से उसका हौसला बढ़ा, जिसके बाद नेशनल लेवल पर भी उसने शानदार परफार्मेंस दी और कई मेडल बटोरे।
विज्ञापन


कशिश ने स्कूल, स्टेट और नेशनल लेवल पर अब तक 40 से अधिक मेडल जीते हैं। इस खिलाड़ी का सबसे बेहतर प्रदर्शन 2013 में नेशनल गेम्स के दौरान रहा, जिसमें उसने विभिन्न इवेंट्स में हिस्सा लेते हुए 4 गोल्ड मेडल जीते।

तलवारबाजी सेंटर की ट्रेनी
कशिश गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 में तलवारबाजी एकेडमी की ट्रेनी है। यहां पर वह अपने कोच चरणजीत कौर के निगरानी में कड़ा अभ्यास करती है।

उसकी कोच चरणजीत भारत की महिला तलवारबाजी टीम की कप्तान रह चुकी हैं। कोच ने बताया कि कशिश काफी मेहनती खिलाड़ी है और गलतियों से हमेशा सबक लेकर आगे बढ़ती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें