फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर आग लग जाए तो यहां पर कॉल करें

Tue, 10 Nov 2015 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवाली पर अगर किसी कारण से आग लग जाए तो इस नंबर पर कॉल कर लें। आपातकालीन सुविधा तुरंत उपलबध हो जाएगी। अगर फायर विभाग का आपाताकालीन नंबर 101 व्यस्त मिले तो आप 0172-2703236, 2703507 और 2702333 पर भी फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


यहां पर स्थायी तौर पर 24 घंटे खड़ी की दमकल विभाग की गाड़ियां
- सेक्टर-19 सी पुलिस थाने के सामने सदर बाजार के पास
- सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट
- गांव हल्लोमाजरा
- गांव बुडै़ल
- सेक्टर-15 पटेल मार्केट
- सेक्टर-22 में अरोमा होटल के पास
- सेक्टर-40 की प्रमुख मार्केट

सभी कर्मचारियों की छुट्टियां 12 तक खारिज
दिवाली के चलते नगर निगम ने दमकल विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां खारिज कर दी हैं। यहां तक दिवाली के बाद भी कोई छुट्टी नहीं ले सकता है। नगर निगम के अनुसार 12 नवंबर तक किसी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। इस समय नगर निगम के पास 32 गाड़ियां हैं, जो दिवाली पर तैयार रहेंगी।

खराब हाईड्रोलिक मशीनें हुईं ठीक
नगर निगम के अनुसार जो 42 फुट ऊंची हाईड्रोलिक मशीनें खराब पड़ी थीं उन्हें ठीक करवा दिया गया है। मालूम हो कि एक माह से ये दोनों मशीनें खराब चल रहीं थीं। चीफ फायर अफसर ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी वाटर वर्क्स में पूरा पानी रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें