फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मक्षेत्र में मोदी बोले, कोयला चोर क्या करेंगे भला?

Thu, 03 Apr 2014 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में रैली के दौरान भाजपा के पीएम वेटिंग नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल का नाम लिए बिना ही उनके खिलाफ कड़े तेवर दिखाए।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि कोयला चोरी करने वाले जनता का भला नहीं कर सकते। लोग तो तिजोरी में पैसे और आभूषण रखते हैं, लेकिन भ्रष्टाचारियों ने तो कोयला ही तिजोरी में बंद कर दिया। मोदी ने कहा कि लूट मचाने वालों से हिसाब लिया जाएगा।
Trending Videos

300 कमल खिले तो राष्ट्र बनेगा महान

नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, भ्रष्टाचार, टूजी, कोलगेट, नदियों को जोड़ने और विकास, पर्यटन का मुद्दा उठाते हुए मजबूत सरकार के लिए 300 से ज्यादा सीटें जीताने की अपील की।

मोदी ने दावा किया कि यदि देशवासी उन्हें 60 महीने राष्ट्र की सेवा का मौका देंगे तो वह उनका भाग्य बदल देंगे। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश हरित क्रांति लाने में देश का अग्रणीदूत रहा आज वहां के किसानों की फसलें पानी को तरस रही हैं। हमारी वैदिक संस्कृति का प्रतीक सरस्वती नाले का रुप धारण कर चुकी है। अटलजी ने देश की नदियों को जोड़ने का जो सपना लिया था,सरकार आने पर उसे अमलीजामा पहनाया जाएगा

पर्यटन के रूप में विकसित करेंगे धर्मनगरी

कुरुक्षेत्र में पर्यटन का विकास नहीं हुआ। भाजपा की सरकार बनने पर धर्मनगरी को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि विश्व विख्यात कुरुक्षेत्र में पर्यटन व्यापार भी बढे़गा।

उन्होंने कहा कि देश के सवा सौ करोड़ लोग कुरुक्षेत्र को किसी ने किसी रूप में जानते हैं, इसलिए इसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करना अनिवार्य है। मोदी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में टूरिज्म को बढ़ावा देने से पूरे हरियाणा का भला होगा।

हरियाणा की सभी 10 सीटों पर चाहिए जीत

नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी के बारे में कहा कि राजकुमार सैनी जनता से सेवा करने के लिए समर्थन चाहते हैं। वे जनता के साथ अपना पसीना बहाने वाले व्यक्ति हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10 अप्रैल को हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जनता बीजेपी के समर्थन में मतदान करें। वोट खरीदने वालों के बहकावे में न आकर वे देश को सशक्त प्रतिनिधित्व देने के लिए मतदान करें। 
विज्ञापन

पहले हाथ दिखाती, फिर करती हाथ से सफाई

कांग्रेस पर कडे़ प्रहार करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले यह पार्टी हाथ दिखाती है और फिर करती है हाथ से सफाई। हाथ दिखाने के बाद सत्ता हासिल कर उसी हाथ की सफाई का कमाल भी जनता को दिखाया जाता है। इसलिए इस बार देश को हाथ नहीं, कमल की जरुरत है।

काले धन पर भी बोले नरेंद्र मोदी

रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने काला धन देश में वापिस लाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह देश की गरीब जनता का पैसा है, जोकि विदेशी बैंकों में पड़ा है। सरकार बनने के बाद यह काला धन देश में वापिस लाकर गरीबों के उत्थान के लिए इसका प्रयोग किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें