फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मंत्री का ऐलान, अब अमृतसर से दिल्ली पहुंचेंगे ढाई घंटे में

Thu, 15 Sep 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के दौरे पर आए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोदी सरकार में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों के लिए दो नए प्रोजेक्टों की घोषणा की। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को जालंधर-मोगा रोड पर स्थित गांव प्रतापपुरा में चार मार्गीय रोड का नींव पत्थर रखने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


यहां रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि जालंधर से अजमेर फोरलेन 5 घंटे में और अमृतसर से दिल्ली ढाई घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके लिए जालंधर और अजमेर तक फोरलेन हाईवे बनेगा।

गडकरी ने दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस हाईवे बनाने की घोषणा की है। यह प्रोजेक्ट 26 जनवरी से शुरू हो जाएगा। दिल्ली-अमृतसर की दूरी जहां आठ-नौ घंटे की थी, वह अब कम होकर ढाई घंटे रह जाएगी और इससे 117 किलोमीटर शार्टकट लग जाएगा।
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली से अमृतसर और आगे जम्मू कश्मीर के कटड़ा के बीच एक्सप्रेस हाईवे बनाया जाएगा। दिल्ली से अमृतसर काफी श्रद्धालु आते जाते हैं। कटड़ा वैष्णों देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इसका फायदा मिल जाएगा।

उन्होंने कहा कि इससे 117 किलोमीटर का रास्ता कम हो जाएगा और दिल्ली से अमृतसर की यात्रा मात्र 2.5 घंटे में तय हो जाएगी। इसके लिए टोल प्लाजा भी लगाए जाएंगे।

प्रोजेक्ट पर आएगा 60 हजार करोड़ रुपये का खर्च

पंजाब के दौरे पर आए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
गडकरी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर 60 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली जाकर पंजाब, हरियाणा और जेएंडके के सीएम व डिप्टी सीएम की संयुक्त बैठक बुलाएंगे, ताकि इसका पूरा खाका तैयार किया जा सके और अमली जामा पहनाया जा सके। नितिन ने कहा कि इसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य भी जल्दी शुरू कर दिया जाएगा। वह खुद इस पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग करेंगे।

गडकरी ने कहा कि इस एक्सप्रेस हाईवे को हरियाणा के जींद, बरनाला, मोगा और अमृतसर का रूट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस हाईवे पर लॉस्टिक पार्क तैयार किये जाएंगे और इसके लिए बाकायदा दो हजार नए ठेकेदार तैयार किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे पर आने वाले सभी बस स्टैंडों को भी विदेशों की तर्ज पर आधुनिक करने के लिए राज्य सरकार से बातचीत चल रही है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जालंधर-अजमेर राष्ट्रीय मार्ग तैयार किया जाएगा, जो यहां के कारोबारियों के लिए काफी लाभदायक होगा। जहां जालंधर से मुंबई में सामान भेजने या मंगवाने के लिए दो दिन लग जाते थे, वह अब कुछ घंटों में संभव हो जाएगा। अजमेर से मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग कनेक्ट कर दिया जाएगा। जालंधर-अजमेर की दूरी अब पांच घंटे में तय हो जाएगी।

 

जलमार्ग का जाल भी बिछाया जाएगा देश में

पंजाब के दौरे पर आए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
देश में सड़क, रेल के साथ- साथ अब जल मार्ग का भी जाल बिछाया जाएगा। विभिन्न नदियों में 112 प्रस्तावित जल मार्ग बनाने पर मंथन किया जा रहा है। इससे इंडस्ट्री की ट्रांजेक्शन लागत कम होगी।

यह बात केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने बुधवार को गांव अयाली की दाना मंडी में लुधियाना के तीन हाईवे का नींव पत्थर रखने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जालंधर से अजमेर तक छह हजार करोड़ की लागत से नया एक्सप्रेस हाईवे बनाया जा रहा है।

साथ ही दिल्ली से जींद, बरनाला, मोगा अमृतसर से नया आधुनिक हाईवे बनाया जा रहा है। गडकरी ने 2069.70 करोड़ रुपये से बनने वाली खरड़ लुधियाना छह लेन, 438.60 करोड़ से बनने वाले चार लेन लाढोवाल बाईपास और 894.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली समराला चौक से फिरोजपुर रोड तक एलिवेटेड रोड का नींव पत्थर रखा।


 
विज्ञापन

एक सप्ताह में हाइवे का ऐलान कर दिया जाएगा

पंजाब के दौरे पर आए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
गडकरी ने कहा कि चीन में आपरेशन कॉस्ट आठ से दस फीसदी है जबकि भारत में 18 फीसदी और यूरोप के देशों में 12 से 14 फीसदी है। ऐसे में विश्व बाजार में प्रतिस्पर्धा करने में दिक्कत आ सकती है। इसे कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालत यह है कि लुधियाना से मुंबई पोर्ट तक माल पहुंचाना महंगा और मुंबई से दुबई या लंदन पहुंचाना सस्ता है।

मसलन सड़क से आपरेशनल कॉस्ट डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर, रेल से एक रुपये और जल मार्ग से केवल बीस पैसे है। ऐसे में सरकार जल मार्गों को विकसित करने पर फोकस कर रही है। गडकरी ने कहा कि हाईवे के लिए पंजाब, जेएंडके और हरियाणा के सीएम के साथ बैठ कर एक सप्ताह में इसका एलान कर दिया जाएगा। इसके अलावा ई लॉकर शुरू किया गया है।

लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी का रजिस्ट्रेशन स्कैन करने के बाद मोबाइल में ही स्टोर करना होगा। पुलिस की चेकिंग पर पेपर मोबाइल पर ही दिखाए जा सकेंगे। इस अवसर पर पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, सीएम के राजनीतिक सलाहकार महेश इंद्र सिंह गरेवाल, भाजपा पंजाब के पूर्व प्रधान कमल शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल सरीन, प्रो राजिंदर भंडारी, सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों समेत कई नेता शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें