अमृतसर में पत्रकारों को संबोधित करतीं हरसिमरत कौर बादल।
- फोटो : amarujala
मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल की फेसबुक पर डाली वो अपील वायरल हो गई है, जिसमें उन्होंने लोगों को सावधान किया है। अभी तक उनकी पोस्ट को 117 लोग शेयर कर चुके हैं।
मंत्री बादल ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर लिखा है कि उनके ध्यान में आया है कि कुछ लोग उनके नाम का गलत इस्तेमाल करके भोले-भाले लोगों को ठग रहे हैं। यह सब विरोधियों की तरफ से उन्हें बदनाम करने की साजिश है और उनकी लोगों से अपील है कि वे ऐसे शरारती तत्वों की बातों में न आएं।
गौरतलब है कि कि यह मामला उस समय ध्यान में आया, जब बुढलाडा में गत हफ्ते दौरान 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने लोगों को हरसिमरत बादल के दफ्तर से बिना बयाज के कर्ज दिलाने का लारा लगाकर पैसों की ठगी मारी थी।