फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 को होशियारपुर में गरजेंगे नरेंद्र मोदी

Fri, 18 Apr 2014 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोशन ग्राउंड के मैदान में 25 अप्रैल को अकाली-भाजपा उम्मीदवार विजय सांपला के समर्थन में रैली करने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आएंगे।
विज्ञापन


रैली की तैयारियों से संबंधित एक बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार तीक्ष्ण सूद ने कहा कि मोदी की रैली को लेकर होशियारपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है।
विज्ञापन


संगठन महासचिव अजय जामवाल ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विजय सांपला की चुनावी मीटिंगों और प्रचार व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं की तालमेल कमेटियां बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित हल्का प्रभारी नरोत्तम  देव रत्ती और जगतार सिंह सैनी ने भी सभी क्षेत्रों की बूथ मैनजमेंट का जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें