फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने स्वीकारा न्योता, जल्द आएंगे चंडीगढ़

Sun, 16 Feb 2014 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ आने का न्योता तो स्वीकार कर लिया, लेकिन अभी तारीख निर्धारित नहीं की है।
विज्ञापन


इससे भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन रविवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नरेंद्र मोदी से मिले। भेंट के दौरान नरेंद्र मोदी ने संजय टंडन से चुनावी तैयारियों पर चर्चा की और चंडीगढ़ आने का न्योता दिया। इस अवसर पर संजय टंडन के साथ पंचायत समिति के चेयरमैन शिंगारा सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी रविंद्र पठानिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर जाते हुए मोदी कुछ समय के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रुके थे। इस दौरान चंडीगढ़ के कई कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। इसी दौरान टंडन की भी यहीं पर उनसे मुलाकात हुई और टंडन ने उन्हें आम चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें