फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंह यादव डोप टेस्ट प्रकरण का साइड इफेक्ट, साई का सख्त फरमान

Fri, 29 Jul 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
नरसिंह यादव - फोटो : Getty
विज्ञापन
पहलवान नरसिंह यादव डोप टेस्ट प्रकरण का बड़ा साइड इफेक्ट देखने को मिला। साईं ने बेहद सख्त निर्देश जारी किया है। नरसिंह यादव ने साई की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, उससे साई के बड़े अधिकारियों से लेकर खेल मंत्रालय तक में हड़कंप मच गया है। इसके बाद खेल मंत्रालय ने साई सेंटरों का सुरक्षा घेरा कड़ा करने के मौखिक आदेश जारी किये हैं।
विज्ञापन


अब साई सेंटर में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों तक पहुंचने के लिए अधिकारियों की अनुमति जरूरी होगी। यही नहीं, उसे चेकिंग की कई बाधाओं को भी पार करना होगा। सोनीपत के साई सेंटर पर विशेष निगरानी रहेगी। देश के  अन्य साई सेंटरों में भी चौकसी बढ़ाई जाएगी। पहलवान नरसिंह यादव ने डोप टेस्ट में फेल होने के बाद जहां अपने खिलाफ साजिश रचे जाने की बात कही है ।

वहीं साई सेंटर सोनीपत की सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये हैं। सोनीपत के साई सेंटर में कोई भी आसानी से अंदर तक पहुंच जा रहा था। सूत्रों के अनुसार साई सेंटर पर सवाल खड़े होते देख केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से तुरंत मौखिक आदेश जारी किये गए हैं।
विज्ञापन

साई सेंटर्स में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा अब

पहलवान नरसिंह यादव - फोटो : Getty
आदेश में साफ कहा गया है कि साई सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जाए, जिससे वहां कोई बाहरी आदमी न घुस सके। किसी खिलाड़ी का कोई करीबी या परिजन भी आता है तो उसको सीधे अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।

खिलाड़ी के परिजनों और परिचितों को भी चेकिंग की कई बाधाएं पार करनी पड़ेंगी। सबसे पहले गेट पर चेकिंग देनी होगी, उसके बाद सुरक्षा कर्मी अंदर भी जांच कर सकते हैं। इसके लिए सुरक्षा कर्मियों को बढ़ाने की भी तैयारी है। साई सेंटरों पर उनकी तैनाती के लिए नई भर्ती की जाएगी।

फिलहाल साई सेंटर सोनीपत पर विशेष निगरानी रहेगी, क्योंकि प्रदेश का वह इकलौता ऐसा सेंटर है जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी चैंपियनशिप के लिए पहलवान व अन्य खेलों के खिलाड़ी कैंप में पहुंचते हैं और प्रैक्टिस करते हैं। अन्य सेंटरों पर भी सुरक्षा व्यवस्था जल्द ही बेहतर की जाएगी। सूत्रों की माने तो इसमें किसी तरह की कोताही बरतना अधिकारियों को भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

साई सेंटर सोनीपत में बाहरी की एंट्री पर बैन

नरसिंह यादव - फोटो : ANI
पहलवान नरसिंह यादव के खाने में कुछ मिलाने का मामला उठने के बाद सोनीपत के साई सेंटर में बुधवार से हालात बदल गए हैं। सेंटर में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों की माने तो मंगलवार तक सेंटर में अंदर तक आना किसी भी बाहरी व्यक्ति के लिए आसान था।

केवल गेट पर सुरक्षाकर्मी एक बार पूछते थे कि किससे मिलना है। गेट पर किसी का भी नाम लेकर कोई भी अंदर आसानी से चला जाता था। अंदर जाने के बाद कोई चेकिंग नहीं होती थी। लेकिन बुधवार सुबह से सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। किसी को काम से अंदर जाना है तो पहले अधिकारियों को सूचना देनी होगी। अधिकारी तय करेंगे कि किसे अंदर आने दिया जाए और किसे नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें