फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के PCA स्टेडियम का नाम बदला, ये होगा नया

Mon, 13 Apr 2015 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों का गवाह बन चुका मोहाली का पीसीए (पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन) स्टेडियम अब एसोसिएशन के पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष आईएस बिंद्रा के नाम से भी जाना जाएगा।
विज्ञापन


एसोसिएशन की बैठक में पीसीए स्टेडियम का नाम बदलकर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम रख दिया गया।

पीसीए स्टेडियम के निर्माण में अहम योगदान देने के लिए एसोसिएशन की ओर से उनके सम्मान में यह कदम उठाया गया। पीसीए स्टेडियम के निर्माण में आईएस बिंद्रा की अहम भूमिका रही है।

निर्माण के बाद वर्ष 1993 से यहां नियमित तौर पर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले होते रहे हैं और घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट के अलावा वर्ष 2008 से आईपीएल के मुकाबले भी हो रहे हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि पीसीए स्टेडियम का नाम पूरे विश्व में फैल चुका है। इस स्टेडियम में क्रिकेट सुविधाएं बढ़ाने में भी बिंद्रा का अहम योगदान रहा है।

उन्होंने पिछले वर्ष अगस्त में खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उच्च स्तर के खेल प्रशासक के तौर पर मशहूर बिंद्रा ने एसोसिएशन के इस फैसले पर खुशी जताते हुए भविष्य में भी हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें