फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिवल सीजनः स्टॉल लगाना है तो खबर पढ़ें

Thu, 15 Oct 2015 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फेस्टिवल सीजन में बाजारों में स्टॉल लगाना चाहते हैं तो खबर पढ़ लीजिए। प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन  निगम पहली बार क्षमता से अधिक स्टालों की मंजूरी देने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन


इसके लिए निगम के ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी ने अतिक्रमण हटाओ दस्ते को सभी कामर्शियल एरिया की स्पाट सर्वे करने का निर्देश दिया है।

ज्वाइंट कमिश्नर ने दस्ते के सब इंस्पेक्टरों को 16 अक्तूबर तक सभी एरिया के हालात की रिपोर्ट देने की समय सीमा तय की है। ऐसे में सब इंस्पेक्टरों को अपनी रिपोर्ट में सभी एरिया के साइज और उनमें लगने वाले स्टालों की संख्या की भी जानकारी देनी होगी।

मालूम हो कि पिछले सालों तक दशहरा और दिवाली पर स्टाल लगाने की कोई संख्या तय नहीं थी। नगर निगम हर व्यापारी को स्टाल की मंजूरी दे देता। चाहे किसी बाजार में जगह है कि नहीं, इसलिए बाजारों की पार्किंग स्थल और सड़क किनारों में भी स्टाल लग जाते थे जिस कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन


वाहनों को पार्किंग की जगह मिल पाती है। मालूम हो कि नगर निगम दिवाली, होली, दशहरा और अन्य पर्व पर तीन दिन के लिए बाजारों में स्टाल लगाने की मंजूरी देता है। इससे नगर निगम शुल्क लेकर लाखों रुपये की कमाई भी करता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें