फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनावः वार्ड बंदी की नोटिफिकेशन जारी

Tue, 04 Nov 2014 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर अब नगर निगम चुनाव के लिए रास्ता लगभग साफ हो गया। स्थानीय निकाय विभाग के डॉयरेक्टर ने सोमवार को वार्डबंदी की नोटिफिकेशन जारी कर दी। इसके बाद वार्डबंदी का प्रस्तावित नक्शा आम जनता के लिए निगम आफिस में प्रदर्शित कर दिया गया।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय विभाग की तरफ जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक नगर निगम में कुल 50 वार्ड शामिल किए गए हैं। जिसमें 22 वार्ड आरक्षित रखे गए हैं, जिनमें 2 वार्ड महिलाओं व दो वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

वहीं, तीन वार्ड अनुसूचित जाति के मेंबरों के लिए व दो वार्ड पिछड़ी जाति के मेंबरों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। लोगों को सात दिनों में अपने एतराज निगम आफिस में देने होंगे है, जिसके बाद निगम द्वारा वार्डबंदी को फाइनल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कि 21 अक्तूबर को हुई वार्डबंदी कमेटी की मीटिंग में पास किए नक्शे के मुकाबले काफी बदलाव किए गए। नए नक्शे में कई वार्डों का क्षेत्र एक दूसरे में शामिल किया गया है। कई वार्डों के नंबर बदल गए हैं, साथ ही उनके अधीन आने वाला क्षेत्र भी काफी हद तक बदल गया है।

हालांकि स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बदलाव निगम चुनावों के लिए बनाए जाने वाले वार्डों बारे आबादी का अनुपात पूरा करने के बाद किया गया है। वहीं, यह भी चर्चा है कि चुनाव लड़ने के इच्छुक अकाली नेताओं की तरफ से सरकारी दरबार में अपनी पहुंच का इस्तेमाल करके अपने चुनाव लड़ने वाले वार्डों में मन मुताबिक बदलाव करवाया है। गांव मोहाली व गांव मटौर पूरे के पूरे रिजर्व रखे गए हैं। जबकि गांव कुंभड़ा और सोहाना का एक वार्ड आरक्षित रखा गया है।

इन वार्डों में महिलाओं में होगी जंग
वार्ड नंबर 1, 4, 7, 10, 13, 16, 19, 22, 25, 28, 31, 34, 37, 40 व 46 को जनरल महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। जबकि वार्ड नंबर 43 और 49 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लि रखा गया है।

वार्ड नंबर 6, 39 और 48 को अनुसूचित जाति के मेंबरों के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं, वार्ड नंबर 11 और 33 को पिछड़ी श्रेणियों के मेंबरों के लिए आरक्षित रखा गया है।

कईयों का चुनाव लड़ने का सपना टूटा
वार्डबंदी के नए नक्शे मुताबिक ऐसे कई पूर्व पार्षदों के वार्ड आरक्षित रख दिए गए हैं। जो पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि इस बार भी उन्हों चुनाव लड़ने की तैयारी की थी।

दिलचस्प बात है कि जहां कुछ वार्ड पुरुष महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। जबकि कुछ जनरल कर दिए गए हैं। आरक्षित वार्ड में आने वाले ज्यादातर वार्ड अकाली भाजपा गठजोड़ से संबंधित है, परंतु उनकी अकाली दल के सीनियर नेता से नजदीकी नहीं थी।

शहर में चुनावी संग्राम हुआ तेज
वार्डबंदी की नोटिफिकेशन जारी होने के बाद रस्मी तौर पर निगम चुनाव की कार्रवाई आरंभ हो गई। दोपहर बाद निगम चुनाव लड़ने वाले चाहवान उम्मीदवारों की तरफ से निगम दफ्तर पहुंचकर अपने-अपने वार्डों की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें