फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यस्थल पर नहीं मिले नगर निगम चंडीगढ़ के 42 कर्मचारी को भेजे गए नोटिस, कट सकती सैलरी

Sat, 17 Aug 2019 11:50 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नगर निगम चंडीगढ़ कमिश्नर केके यादव की सख्ती के बाद अब अधिकारी भी एक्टिव मोड में आ गए हैं। सुपरविजन अधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान 42 सफाई कर्मचारियों के मौके पर न मिलने के बाद कमिश्नर ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सभी को एक सप्ताह के अंदर मौके पर मौजूद न होने का जवाब देना है। समय सीमा में जवाब न मिलने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि कर्मचारियों की लगातार शिकायत मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि कर्मचारी क्षेत्र में जाते ही नहीं और कचरे के ढेर लगे रहते हैं। इसके अलावा कई पार्कों से माली भी नदारद रहते हैं। ऐसे में कमिश्नर ने सुपरविजन अधिकारियों को सप्ताह में औचक निरीक्षण करने को कहा था। पिछले दो सप्ताह में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को 42 कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं मिले।

शुक्रवार को भी 15 कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। रजिस्टर में हस्ताक्षर भी नहीं थे और संबंधित अधिकारी को छुट्टी की जानकारी भी नहीं थी। इसकी सूचना सुपरविजन अधिकारियों ने तत्काल कमिश्नर को दी। कमिश्नर के निर्देश के बाद तत्काल नोटिस जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

...तो कटेगी अधिकारी की सैलरी

कमिश्नर ने कुछ दिन पहले एक निर्देश जारी किया था। इसमें स्पष्ट कहा गया था कि कर्मचारियों ने लापरवाही की तो सुपरविजन अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। इसका खामियाजा भी अधिकारियों को ही भुगतना होगा। इसमें पहले सुपरविजन ऑफिसर की सैलरी से 50 प्रतिशत, दूसरे सुपरविजन ऑफिसर की सैलरी से 30 प्रतिशत व तीसरे सुपरविजन ऑफिसर की सैलरी से 20 प्रतिशत काटने का निर्देश दिया गया था।

तीनों अफसर को सप्ताह में करना है चेकिंग
कमिश्नर के निर्देशानुसार पहले सुपरविजन अफसर को प्रतिदिन हाजिरी चेक करनी है। वे आश्वस्त करेंगे कि कहीं कोई गलत तरीकेसे तो हाजिरी नहीं भरी जा रही है। यदि ऐसा है तो तत्काल संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर कमिश्नर को सूचना देंगे। दूसरा सुपरविजन अफसर सप्ताह में दो बार कभी भी अचानक निरीक्षण कर हाजिरी चेक करेगा ताकि काम में कोई भी कर्मचारी लापरवाही न कर सके। वहीं, तीसरा सुपरविजन अफसर एक बार औचक निरीक्षण करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें