फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य नगर कीर्तन, किसानों की जीत के लिए की अरदास

Mon, 18 Jan 2021 04:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में नगर कीर्तन निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर चंडीगढ़ के सेक्टर 34 गुरुद्वारा साहिब से एक भव्य और विशाल नगर कीर्तन सजाया गया।  यह नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में और पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। इस दौरान किसानों की जीत के लिए अरदास की गई। पालकी साहिब को आकर्षक तरीके से सजाया गया। 
विज्ञापन




इस दौरान गतका का भी जोरदार प्रदर्शन हुआ। यह नगर कीर्तन सेक्टर 34 के गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब से शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों से होता हुआ सेक्टर आठ के गुरुद्वारा पातशाही दसवीं में पहुंचा। दशम गुरु का प्रकाश पर्व 20 जनवरी को मनाया जाएगा। सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहिब के महासचिव तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि नगर कीर्तन का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


खालसा ट्रैफिक कंट्रोल जत्था ने किया ट्रैफिक कंट्रोल 
नगर कीर्तन के दौरान खालसा ट्रैफिक कंट्रोल जत्था के प्रधान कृपाल सिंह की अगुवाई में ट्रैफिक कंट्रोल किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के चेयरमैन तारा सिंह, महासचिव रघबीर सिंह रामपुर, पूर्व मेयर हरजिंदर कौर, गुरजोत सिंह साहनी, रछपाल सिंह, गुरनाम सिंह सिद्धू सहित बड़ी संख्या में संगत हाजिर रही।



नगर कीर्तन का रूट
तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सेक्टर 33 होकर सेक्टर 20 के गुरुद्वारा साहिब होते हुए सेक्टर 20, 21 मार्केट होते हुए सेक्टर 17 के बस स्टैंड चौक होते हुए सेक्टर 18, 19 के मार्केट और गुरुद्वारा साहिब होते हुए गुरुद्वारा साहिब सेक्टर सात पहुंचेगा। उसके बाद सेक्टर सात की मार्केट होते हुए सेक्टर 8 में दाखिल होंगे। मार्केट होते हुए सेक्टर आठ के गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर संपूर्ण होगा।

  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें