फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व: श्री अकाल तख्त साहिब से जयकारों और नगाड़ों की गूंज में सजाया गया नगर कीर्तन, उमड़े श्रद्धालु

Mon, 07 Nov 2022 07:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संगत को बधाई देते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के उपदेशों पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता को समानता और सांझ का उपदेश देते हुए जाति-पात से ऊपर उठकर जीने का संदेश दिया। 
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब पर सजाया गया नगर कीर्तन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित एसजीपीसी की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब पर नगर कीर्तन सजाया गया। धार्मिक सभा- सोसायटियों और संगत के सहयोग से सजाए गए नगर कीर्तन में हर ओर जयकारों और नगाड़ों की गूंज सुनाई दी। इस मौके पर श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह और एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी समेत प्रमुख शख्सियतें मौजूद रहीं।

विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब से अरदास के उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के नेतृत्व और पांच प्यारों की अगुवाई में सजाए गए नगर कीर्तन के मौके पर सचखंड श्री गुरु हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप पर चंवर साहिब की सेवा निभाई। नगर कीर्तन के दौरान बड़ी संख्या में संगत ने शमूलियत करते हुए गुरु यश का उच्चारण कर श्रद्धा का प्रगटावा किया। 

नगर कीर्तन के रास्ते में संगत ने अलग-अलग जगह पर विभिन्न पकवानों के लंगर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की। इस दौरान स्कूल के बच्चों, बैंड पार्टियों, शब्द चौकी जत्थे और गतका पार्टियों ने पूरे उत्साह के साथ नगर कीर्तन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी बलविंदर सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह, शिरोमणि कमेटी के एक्टिंग कमेटी सदस्य हरजाप सिंह सुल्तानविंड, एसजीपीसी सदस्य भाई राजिंदर सिंह मेहता, भाई राम सिंह, गुरमीत सिंह बूह, सचिव प्रताप सिंह, ओएसडी सतबीर सिंह धामी, अतिरिक्त सचिव परमजीत सिंह सरोआ, बिजय सिंह, कुलविंदर सिंह रमदास, बलविंदर सिंह काहलवां, गुरिंदर सिंह मथरेवाल, उप सचिव निरवैल सिंह, गुरदयाल सिंह, लखबीर सिंह और परमजीत सिंह हरियाणा और श्री दरबार साहिब के मैनेजर सतनाम सिंह मांगा सराय, एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल, एसपी हरजीत सिंह समेत भारी संख्या में प्रमुख शख्सियत और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन


धामी ने प्रकाश पर्व पर संगत को दी बधाई 
एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संगत को बधाई देते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के उपदेशों पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता को समानता और सांझ का उपदेश देते हुए जाति-पात से ऊपर उठकर जीने का संदेश दिया। 

गुरु साहिब ने नाम जपो, किरत करो और वंड छको के उपदेश के साथ विश्व के धर्म इतिहास में एक अलग ही मार्ग निर्धारित किया। धामी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके संगत को मुबारकबाद देते हुए कहा कि गुरुबाणी उपदेश मानवता को सांझ और सुखावी जिंदगी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। सभी का फर्ज है कि गुरुबाणी पर अमल करके अपना जीवन व्यतीत करें।

गुरुपर्व पर बंद रहेंगे सेवा केंद्र: डीसी
डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व पर 8 नवंबर को जिला के सभी सेवा केंद्र बंद रहेंगे। इसलिए सेवा केंद्र से सेवाएं लेने के लिए लोग मंगलवार का दिन छोड़कर बाकी किसी भी दिन पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें