इलाका पार्षद गुरचरण दास काला के अगवाई में मनीमाजरा के मेन बाजरा में 12वां श्री नगर खेड़ा का वार्षिक उत्सव आज से शुरू होने जा रहा है।
9 फरवरी तक होने वाले नगर खेड़ा उत्सव के यूपी, पंजाब और अन्य प्रांतों से मशहूर कव्वाल भी आएंगे। इस उत्सव के लिए श्री नगर खेड़ा शिव मंदिर सेवा दल मनीमाजरा ने विशेष तैयारियां कर रखी हैं।
इलाका पार्षद गुरचरण दास काला ने बताया कि उत्सव का आगाज खेड़ा बाबा की पूजा करके किया जाएगा। उसके बाद 5 का शोभा यात्रा उसके बाद 7 फरवार को हवन, 9 फरवरी को किला मैदान में भंडारे का आयोजन और 9 फरवरी को श्री विश्वकर्मा मंदिर मनसा देवी रोड पर भक्ति संगीत और कव्वालियों को आयोजन किया जाएगा।