चंडीगढ़। संपर्क महाअभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीरवार को शहर के युवा फर्स्ट जनरेशन आंत्रप्रेन्योर और डॉक्टर आर्थो ब्रांड के मालिक संजीव जुनेजा के घर पर उनसे मुलाकात की। उद्योगपति एवं समाजसेवी जुनेजा ने नड्डा से अपनी संघर्ष से सफलता की कहानी साझा की। नड्डा ने उन्हें एक सफल स्टार्टअप शुरू करने पर बधाई दी और देश के नौजवानों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को कहा।
संजीव जुनेजा ने बताया कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष को स्टार्टअप को लेकर कई सुझाव दिए, जिससे देश के युवाओं की आर्थिक सुदृढ़ हो सकती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आज स्वरोजगार के साथ अपने उत्पाद को बाजार में लाने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म का समुचित उपयोग करना चाहिए। कहा कि कड़ी मेहनत और बेहतर सोच व्यक्ति को सफलता की ओर ले जाती है और इसका कोई विकल्प नहीं। नड्डा करीब एक घंटे तक जुनेजा के घर पर रुके और पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात की।