फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल ब्रेक: गैंगस्टर्स को हथियार और शरण देने वाला मोगा से गिरफ्तार

Wed, 30 Nov 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक के तार मोगा से भी जुडे़ हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मोगा के गुरप्रीत सिंह के घर पर सभी आरोपी एक दिन पहले इकट्ठा हो गए थे। यहीं पर आरोपियों ने साजिश को अंतिम रूप दिया और रिहर्सल भी की।
विज्ञापन


गुरप्रीत ने ही आरोपियों के लिए हथियारों और पुलिस की वर्दियों का इंतजाम किया था। पटियाला पुलिस ने गुरप्रीत सिंह को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि पंजाब की हाई सिक्योरिटी नाभा जेल पर हमले से एक दिन पहले ही सभी आरोपी मोगा के मांगेवाल के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के घर पर इकट्ठा हो गए थे। गुरप्रीत सिंह ने आरोपियों के लिए हथियारों व पुलिस की वर्दियों का इंतजाम किया था। हमले की साजिश में किसी तरह की कोई गलती न हो इसके लिए आरोपियों ने यहीं प्लान को अंतिम रूप दिया। साथ ही सारे हमले की रिहर्सल भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरप्रीत के घर पर हमले से एक दिन पहले इकट्ठा हो गए थे सभी आरोपी

arrest - फोटो : demo pic
इस खुलासे के बाद पटियाला पुलिस की टीमें मोगा के लिए रवाना हुईं लेकिन गुरप्रीत सिंह वहां नहीं मिला। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने गुरप्रीत सिंह को पातड़ां पुलिस स्टेशन के अधीन पड़ते इलाके से गिरफ्तार किया। वह यूपी भागने की फिराक में था। इस दौरान उसके पास से मिली स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी में पुलिस को 9 एमएम पिस्टल समेत बड़ी मात्रा में असलाह बरामद हुआ। इस कार को मोहाली से लूटा गया था। 

एसएसपी ने बताया कि नाभा हमले में गुरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम है। गुरप्रीत ही वह व्यक्ति है जो हमले के आरोपियों को हथियार और कुछ समय से सुरक्षित रहने के प्रबंध करके दे रहा था। उन्होंने बताया कि अब तक इस केस में दिल्ली, यूपी और पंजाब में छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उनसे सात हथियार और विभिन्न कैलीबर का असलाह बरामद किया गया है। साथ ही एक फार्च्यूनर कार, आई-20 और वर्ना कार भी बरामद की गई है। इन्हें  वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया था। बुधवार को पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद कर ली है। इसे मोहाली में लूटा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें