नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल से भागे अपराधियों के बारे में आखिरकार पता चल ही गया कि वो कैसे और कहां भागे थे। उनकी गाड़ी मिल गई है। गाड़ी आई-20 हरियाणा के कैथल जिले के फरल गांव से सोमवार सुबह बरामद हुई।
पंजाब नंबर की इस कार में 3 कारतूस के खोल, 1 जिंदा कारतूस, मिर्च पाउडर और पीली पगड़ी मिली। कार का नंबर PB 10 DW 3952 है। बाद में कैथल एसपी ने कहा- गुरुद्वारे के सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद यह साफ हो जाता है कि इस कार में नाभा से फरार हुए अपराधी ही थे।
जानकारी के मुताबिक 4 अपराधी रविवार दोपहर 12 बजे गुरुद्वारे के नजदीक टैक्सी स्टैंड पर पहुंचे थे। वहां मौजूद ड्राइवर हरप्रीत सिंह से उन्होंने गाड़ी खराब होने की बात कहकर चंडीगढ़ के लिए टैक्सी मांगी।
कैथल-पानीपत से होकर भागे आतंकी
Nabha Jail
- फोटो : Bureau
पैसों पर बात न बनी तो उन लोगों ने कहा कि वो सोमवार को मैकेनिक लेकर आएंगे। उस गाड़ी को उन्होंने गुरुद्वारे के करीब कम्बोज धर्मशाला में खड़ा कर दिया। 12.32 बजे एक लोकल बस पकड़ी, वहां से चले गए।
कैथल-पानीपत से होकर भागे आतंकी
पटियाला की नाभा जेल से फरार हुएआतंकी और बदमाश कैथल-पानीपत से होकर भागे हैं। क्योड़क पुलिस नाका तोड़कर फॉरर्च्यूनर गाड़ी से फरार हुए बदमाशों की गाड़ी और बदमाशों को जेल से भगाने वाले को शामली (यूपी) के कैरना में काबू कर लिया गया।
बदमाशों की वेरना गाड़ी कैथल-कुरुक्षेत्र मार्ग पर स्थित गांव सोलू माजरा में मिली है। पंजाब और हरियाणा पुलिस टीमों को गाड़ी की तलाशी में उसके भीतर पंजाब पुलिस की तीन नई वर्दियां, बेल्ट और एक पर्ची मिली है, जिसमें कुछ टेलीफोन नंबर हैं।
इसके अलावा पंजाब पुलिस के दो बैग, दो डोरी, दो स्टार, एक पी-कैप, दो रबड़ की मोहरें, बच्चे की एक निकर, एक ब्रश और टूथपेस्ट भी मिला है।