मुंबई के नालासोपारा में तीन युवकों ने पैसे नहीं मिलने पर 42 साल के शख्स को मौत के घाट उतार दिया। मरने वाले शख्स की पहचान राकेश श्यामनारायण यादव के रूप में हुई है और वे नालासोपारा के शिरडी नगर में पानी का प्लांट चलाते थे। पकड़े गए तीनों आरोपियों के नाम अजेय मिश्रा (18), जगान पथांगकट्टिया (19) और हीतेश विष्णु भास्कर (19) हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यादव और मिश्रा में पैसे को लेकर विवाद चर रहा था। इसी के चलते यादव अक्सर मिश्रा और उसके दोस्तों को लोगों के सामने जलील करता था। इतना ही नहीं यादव ने मिश्रा पर जेब से पैसे चुराने का आरोप भी लगाया और उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत भी कर दी।
बेंगलूरु मिरर बेइज्जती से नाराज मिश्रा के अंदर बदला लेने की सनक बैठ गई और वह यादव को मारने के सही मौके की तलाश करने लगा। शनिवार को जब यादव अपने बच्चों को लेने के लिए सुबह स्कूल के बाहर इंतजार कर रहा था। तब मिश्रा और उसके दोस्तों ने उसपर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों के हाथ में तलवार, लोहे की रॉड और बांस मौजूद था।
स्कूल से बाहर आते ही किया तलवार से वार
Murder
पुलिस सूत्रों के अनुसार यादव जैसे ही स्कूल के बाहर आया मिश्रा ने उनके ऊपर धारदार तलवार से वार कर दिया। यादव के बेटे मुकेश और नीलेश ने बीच बचाव किया लेकिन यादव के सिर पर गहरी चोटें आ गई थी। खून से लथपथ यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं बेटे नीलेश की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराएं 302 (हत्या), 307(हत्या की कोशिश), 504 (शोषण) और 506 (गंभीर चोटें पहुंचाने) के तहत केस दर्ज कर लिया गया।