फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल जुलाई में पीयू आएगी नैक की टीम, अब अफसरों की सांस फूल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय छह साल में नैक के सुझावों पर कोई बड़ा काम नहीं कर पाया। अब अगले साल जुलाई में नैक की टीम के आने की भनक लगी तो अफसर शिक्षकों के साथ बैठक कर रहे हैं। हालांकि बैठकें पहले भी की हैं, लेकिन उनका परिणाम खास नहीं रहा, क्योंकि जितनी भी रैंकिंग आ रही हैं, उनमें पीयू पिछड़ती जा रही है।
विज्ञापन

रैंकिंग के डाटा से लेकर पीयू के प्रचार-प्रसार व कमियों में सुधार करने के लिए आईक्यूएसी सेल का गठन किया गया है, लेकिन यह सेल भी सो रहा है। मीडिया में तथ्यों को उजागर करने के बजाय सेल उन्हें छिपाता है। जानकारों का कहना है कि पहले हमें कमियां पता होंगी, तभी हम सुधार कर पाएंगे। हर विभाग को सार्वजनिक रूप से पता लगना चाहिए कि किस स्तर पर कमी रही, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं किया जाता।
नैक रैंकिंग के लिए चाहिए शिक्षकों का सामूहिक सहयोग
पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने एसोसिएट प्रोफेसरों के साथ बैठक की। उनसे नैक की रैंकिंग में बाजी मारने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने अपने सुझाव शिक्षकों के सामने रखे। साथ ही स्टार्टअप आदि की प्रेरक कहानियां सुनाकर शिक्षकों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि डेटाबेस को अद्यतन करने, उपलब्धियों को सूचित करने, मूल्यांकन के लिए दस्तावेजी साक्ष्य रखने आदि के लिए शिक्षकों का सहयोग मांगा। उन्होंने संकाय सदस्यों को अंत: विषय, बहु-विषयक अनुसंधान की दिशा में काम करने, नई परियोजनाएं लिखने, नए स्टार्टअप, पूरी तरह से नए शोध क्षेत्र में पीएचडी शुरू करने, नवीन विचारों पर सोचने और पेटेंट प्राप्त करने की सलाह दी। उन्होंने संकाय सदस्यों को देश भर में अपने शोधार्थियों या कुछ अंतरराष्ट्रीय परीक्षकों के लिए पीएचडी पैनल भेजने के लिए प्रेरित किया। पीयू वीसी ने सभी से अपने छात्रों के साथ एक बेहतर संबंध बनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

उच्चतम रेटिंग के लिए तैयार रहना होगा
आईक्यूएसी के निदेशक प्रोफेसर आशीष जैन ने बताया कि नैक का दौरा अगले साल जुलाई में होना है और हमें नैक की उच्चतम रेटिंग प्राप्त करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने अनुरोध किया कि सभी संकाय सदस्य अपनी उपलब्धियों, दिए गए व्याख्यानों, सार्वजनिक व्याख्यानों, परियोजनाओं, पेटेंट आदि की रिपोर्ट अपने संबंधित विभागीय आईक्यूएसी प्रकोष्ठों को आईआरबी पोर्टल पर अपडेट करने के लिए दें। उन्होंने सभी जानकारी साझा करने का अनुरोध किया जो पीयू को बेहतर नैक स्कोर प्राप्त करने में मदद कर सकता है। प्रो. अनुराधा शर्मा-एसोसिएट डायरेक्टर, आईक्यूएसी ने भी विचार रखे। प्रो. अनुपमा शर्मा, डीन पंजाब यूनिवर्सिटी एलुमनी एसोसिएशन ने एसोसिएशन के तहत शुरू की गई गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की। छोटी शोध परियोजनाओं को पुरस्कृत करने, परियोजना शुरू करने के लिए बीज राशि प्रदान करने के बारे में बताया। अनुसंधान और नवाचारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए संकाय सदस्यों को सम्मानित करने की योजना बना रहे हैं। प्रो. अंजू सूरी, डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट्स ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें