आयकर विभाग ने ऐसी कोई भी मोबाइल एप नहीं तैयार की है न ही उसको अप्रूव किया है जिसके माध्यम से आयकर रिटर्न भरा जा सके। फिर भी आप इस मोबाइल एप के माध्यम से रिटर्न फाइल करते हैं तो आयकर विभाग आपके साथ होने वाली गड़बड़ी का जिम्मेदार नहीं होगा।
आयकर विभाग ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से आयकर दाताओं को आगाह किया है कि विभाग ने ऐसे किसी भी एम फाइलिंग अप्लीकेशन को तैयार नहीं करवाया है। विभाग ने उसको मान्यता भी नहीं दी है।
आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आयकर रिटर्न की अंतिम तिथि नजदीक होने की सूरत में कई लोग अपना काम अपने मोबाइल फोन या टैब के माध्यम से जल्द पूरा करना चाहते हैं।
आयकर विभाग ने अपनी वेबसाइट में स्पष्ट किया है कि आई फोन और ब्लैकबेरी में तो ऐसी कोई अप्लीकेशन नहीं पाई गई है। एंड्रायड फोन पर गूगल प्ले स्टोर में एम फाइलिंग के लिए एप्लीकेशन है।
इसमें बताया गया है कि अप्लीकेशन एम गवर्नेंस टीम ने तैयार किया है। इस अप्लीकेशन का नाम है इनकमटैक्स ई फाइलिंग। इस एप्लीकेशन में बताया गया है कि मोबाइल एप्लीकेशन को एम गवर्नेंस के लिए तैयार किया गया है जो कि आम लोगों को रिटर्न भरने और रिफंड के लिए सुविधा देती है।
आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कई ऐसी मोबाइल एप्लीकेशन हैं जिनको आयकर विभाग द्वारा अप्रूव नहीं किया गया है। यूजर्स को विभाग के डाटा स्ट्रक्चर के अनुसार तैयार नहीं किया गया है।