फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, पुतला फूंका, सामान के बहिष्कार का एलान

Fri, 30 Oct 2020 06:36 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
बठिंडा में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना और बठिंडा में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। लुधियाना में जामा मस्जिद के बाहर फील्ड गंज चौक पर मजलिस अहरार इस्लाम ने शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का पुतला फूंककर रोष प्रकट किया। इस दौरान मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कहा कि फ्रांस में अल्लाह की छवि को खराब करने को लेकर जो कुछ भी किया गया है, उसे सहन नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


फ्रांस के कट्टरपंथी अपने देश में अपने ही लोगों द्वारा इस्लाम को पसंद करने की खबरों से बौखला गए है। वह अपना चरित्र और व्यवहार ठीक करने के बजाए इस्लाम पर आतंकवाद का इल्जाम लगा रहे हैं। लुधियानवी ने कहा कि बोलने की आजादी का यह मतलब नहीं है कि आप किसी की छवि खराब करने की कोशिश करें। प्रदर्शन में मोहम्मद मुस्तकीम अहरार, शाहनवाज खान, कारी मोहतरम, बाबूल खान, अकरम अली और मीजान उर रहमान मौजूद रहे। 

बठिंडा में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन 
बठिंडा में भी मुस्लिम समुदाय ने शुक्रवार को काले झंडे लेकर हाजी रत्न दरगाह के समीप फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे मोहमद अशरफ ने कहा कि फ्रांस में एक अध्यापक ने जानबूझकर उनके धर्म का अपमान किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने इस्लाम का अपमान किया है। इसके खिलाफ मुस्लिम समुदाय फ्रांस के राष्ट्रपति का विरोध कर रहा।
विज्ञापन


उन्होंने भाईचारे से अपील की है कि जब तक फ्रांस के राष्ट्रपति माफी नहीं मांग लेते, तब तक उनका विरोध किया जाए और फ्रांस के किसी उत्पाद को खरीदा न जाए। अशरफ ने कहा कि मुस्लिम भाईचारा सभी धर्मों का आदर करता है। फ्रांस की घटना ने पूरे भाईचारे को झकझोर दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें