फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के मुंशी का गला रेता, 9 लाख और कार लूटी

Fri, 31 Jan 2014 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय प्रेमनगर में पशु व्यापारी के मुंशी की बदमाशों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी और साढ़े नौ लाख रुपये तथा आल्टो कार लूट ले गए। पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या पशु व्यापारी की कोठी में की गई।
विज्ञापन

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहम्मद नफीज उर्फ काला मुंशी (40) पुत्र मुहम्मद यामीन निवासी कैलाशनगर, थाना गागलहेडी, जिला सहारनपुर यूपी, नजदीक स्थित एक मीट प्लांट मीरा एक्सपोर्ट में पशुओं की सप्लाई करने वाले ठेकेदार हाजी नवाब नामक व्यक्ति के पास के पास मुंशी था।

उसे यहां काम करते हुए करीब 9-10 साल से कार्यरत था। वह प्रेम नगर स्थित ठेकेदार की कोठी में बनाए दफ्तर में व्यापारियों के साथ कारोबार सबंधी लेनदेन करता था। नफीज पत्नी महताब, दो बेटों एवं दो बेटियों के साथ मुहल्ले में किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार 29 जनवरी को नफीज का छोटा भाई छोटे उससे मिलने आया था। जो दोपहर तक उसके साथ दफ्तर में रहा।

छोटे के अनुसार वह तथा उसका भाई डेराबस्सी गए, जहां भाई ने डेराबस्सी की एक्सिस बैंक शाखा से दोपहर को 10 लाख रुपये निकाले, जिसमें से 50 हजार रुपये उसने ठेकेदार के खाते में ट्रांसफर कर दिए और बाकी पैसे लेकर हे वापस कोठी आ गए। उसने बताया कि करीब पांच बजे वह अपने मामा के लड़के से मिलने डेराबस्सी चला गया था तथा रात को वहीं रुका।

थाना प्रभारी लालडू गुरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी। वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कोठी के एक कमरे में चारपाई पर मुंशी के शव पड़ा पाया।

उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान थे और फर्श पर काफी खून बिखरा पड़ा था। कोठी में काम करने वाले रसोइये सरदार खान ने पुलिस को बताया कि वह बाजार से सामान लेने गया था। जब वापस आया, तो उसने देखा कि मुंशी के कमरे का बाहर से ताला लगा है। उसने सोचा कि मुंशी कहीं बाहर गया होगा।

सूत्रों के अनुसार जब देर शाम तक मुंशी घर नहीं पहुंचा और सेलफोन भी बंद मिला तो, मृतक का 11 वर्षीय बेटा उसे देखने कोठी आया। रसोइये ने बताया कि उसका पिता कमरे को ताला लगाकर काफी देर से बाहर गया हुआ है।

काफी देर बाद इधर-उधर देखने के बाद जब रसोइया कोठी पर आया, तो उसने मुंशी के कमरे पर लगे ताले को गौर से देखा। ताले पर खून लगा हुआ था। उसने कमरे के रोशनदान के अंदर झांका। उसने देखा कि चारपाई पर रजाई ओढ़ कर व्यक्ति पड़ा है। शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे एसपीडी मोहाली गुरशरनदीप ग्रेवाल ने बताया कि हाजी नवाब की इस कोठी में अक्सर कारोबार के सिलसिले में व्यापारियों का आना-जाना लगा रहता है। कई बार व्यापारी रात को भी यहां रुकते थे।

उन्होंने बताया कि मौके पर मुंशी के कमरे को बाहर से ताला लगा हुआ था। अंदर मुंशी का शव पड़ा था। उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान थे। ग्रेवाल ने बताया कि कमरे में रखी अलमारी में कोई पैसा नहीं मिला है।

मृतक द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली मारुति आल्टो कार नंबर सीएच04सी 9244 भी कोठी से गायब थी। उन्होंने यह भी बताया कि शुरूआती जांच से लगता है कि कत्ल से पहले कोई अज्ञात व्यक्ति वहां मौजूद था, जो वारदात के बाद फरार हो गया है।

पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञातों के खिलाफ भादंसं की धारा 302, 392 एवं 34 के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें