फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

Mon, 29 Dec 2014 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब पचास वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद हत्यारों ने खून से लथपथ शव सड़क किनारे फेंक दिया। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक की पहचान कराने में सफलता नहीं मिली। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों को खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

नहरी विभाग इलाके के पास दुकान लगाने वाले संदीप कुमार ने सोमवार की सुबह खून से लथपथ शव देखा। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि हत्यारों ने मृतक के छाती पर वार कर उसकी हत्या की है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र पचास वर्ष के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने संदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना डिवीजन आठ के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया मृत की छाती पर दो घाव है। तमाम प्रयासों को मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


आशंका है हत्यारों ने हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव यहां फेंका है। पहचान कराने के लिए लाश शवगृह में रखवा दी गई है। पहचान होने के बाद हत्या की वजह और हत्यारों के बारे में जानकारी हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें