फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः अवैध संबंध के शक में पत्नी का गला रेतकर हत्या का प्रयास, पति मौके से हुआ फरार

Tue, 13 Aug 2019 02:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास अवैध संबंध के शक में पत्नी की चाकू से हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। वारदात के बाद पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। घायल की पहचान हल्लोमाजरा निवासी नीलम (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हल्लोमाजरा निवासी लाल बहादुर (40) के रूप में हुई है। आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। वारदात सोमवार सुबह करीब 8 बजे की है।

पुलिस को दी शिकायत में घायल महिला के परिजनों नेे बताया कि लाल बहादुर और नीलम की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। पहले तो सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में बच्चा नहीं होने को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था, जिसके कारण पत्नी उससे अलग रहना शुरू कर दिया। पति को शक था कि पत्नी नीलम का किसी के साथ अवैध संबंध है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 8 बजे नीलम अपने काम पर जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने नीलम की गर्दन, पेट और सिर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगते ही नीलम बुरी तरह से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज किए।

बता दें कि पुलिस का कहना है कि अभी घायल नीलम बयान देने की हालत में नहीं है। जैसे ही वह बयान देने की हालात में होगी, उसके बाद मामले में कुछ और खुलासा हो सकता है। हालांकि, अभी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें