अंबाला के छावनी के हिम्मतपुरा गांव निवासी 13 वर्षीय गोलू की तीन दिन पहले अपहरण के बाद हत्या हो गई। मृतक का शव शुक्रवार घर से कुछ दूरी पर अगले गांव दुधला मंडी में मिला। एक होंडा सिटी कार से सुबह करीब 11 बजे बदबू आने लगी तो स्थानीय लोगों को पता लगा।
कार की डिग्गी में सूटकेस रखा था। पुलिस की मौजूदगी में उसे खुलवाया तो गोलू का शव गल चुका था। बताया जाता है कि एक दिन पहले ही परिजनों को मृतक की बहन के नाम एक पत्र मिला था और चार लाख और जेवर मांगे थे। परिजनों का कहना है कि पत्र के अनुसार जग्गी सिटी सेंटर के बाहर गए थे, लेकिन कोई नहीं मिला।
पुलिस भी साथी थी। पुलिस कार के असली मालिक हिम्मतपुरा निवासी अश्वनी की तलाश में जुट गई है। अश्वनी अभी फरार है। बताया जाता है कि अश्वनी मृतक के घर के सामने रहता है। उसे कार दुधला मंडी के सामने, जिससे पैसे उधार ले रखे थे उसके घर खड़ी कर दी थी।
रेलवे में हैं पिता, चार बहनों का था भाई
मृतक के पिता देवीशहाय ने बताया कि वह रेलवे में प्वाइंटस मैन है। उसकी चार बेटियां और एक बेटा था। बेटा गोलू केवी नंबर 3 में नौवीं कक्षा का छात्र था। तीन मार्च को दोपहर के समय वह लापता हो गया था और इलाका पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।