बसपा पार्टी ने शहर के सभी 26 वार्डों में उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। पहले चरण में बसपा मंगलवार को उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। बसपा के संपर्क में कांग्रेस और भाजपा के वह दावेदार भी संपर्क में है जिन्हें अपने दल से टिकट नहीं मिलेगी।
बसपा कांग्रेस और भाजपा के बागियों को भी टिकट देगी। सोमवार को बसपा संयोजक हाफिज अनवर और अध्यक्ष जगीर सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया।
बसपा किसी गिनती में नहीं : बंसल
पूर्व रेल मंत्री एवं कांग्रेस के सीनियर नेता पवन बंसल का कहना है कि बसपा किसी गिनती में नहीं है। बंसल का कहना है कि पिछले नगर निगम चुनाव में दो सीटें आ भी गई थी। उनमें से एक पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए थे, लेकिन इस बार एक भी सीट आने की उम्मीद नहीं है।