फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू को ग्रांट पर यूजीसी से नहीं आया जवाब, सचिव को किया तलब

Tue, 22 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की बिगड़ती आर्थिक दशा को लेकर हाईकोर्ट की ओर से लिए गए स्वयं संज्ञान मामले में सुनवाई के दौरान ग्रांट जारी करने पर जवाब न देना यूजीसी सचिव को भारी पड़ा। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने केस की अगली सुनवाई पर यूजीसी के सचिव को ग्रांट के बारे में पूरा ब्यौरा लेकर हाजिर होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पिछली सुनवाई पर केंद्र सरकार ने मामले से खुद को अलग करते हुए कहा था कि यूनिवर्सिटी को ग्रांट यूजीसी जारी करती है। ऐसे में यूजीसी ही पीयू की ग्रांट पर जवाब दे सकता है। इस पर हाईकोर्ट ने यूजीसी से जवाब मांगा था। यूजीसी ने बताया था कि इस वित्तीय वर्ष में पीयू को 90 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। अब लंबित राशि 90 करोड़ ही है, जिस पर 15 नवंबर को चर्चा होनी है। 

हाईकोर्ट ने बैठक में लिए गए निर्णय की यूजीसी से जानकारी मांगी थी। सोमवार को सुनवाई आरंभ होते ही हाईकोर्ट ने यूजीसी से जवाब मांगा। यूजीसी कोई जवाब नहीं दे पाया तो हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाते हुए यूजीसी को कड़ी फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश दिए हैं कि पांच दिसंबर को यूजीसी के चेयरमैन या सचिव खुद हाईकोर्ट में पेश हो बताएं कि पीयू को ग्रांट की राशि कब जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें