इस साल शहरवासियों पर कुछ नए टैक्स लग सकते हैं और पुराने टैक्स की दरों में इजाफा होने की पूरी संभावना है। जबकि हाल ही में नगर निगम ने पेड पार्किंग के रेट बढ़ाने का फैसला लिया है।
नगर निगम ने आय के साधन बढ़ाने का जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसमें अहमदाबाद की तर्ज पर शहर में प्रोफंशनल टैक्स लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। प्रोफेशनल टैक्स लगाने के प्रस्ताव पर नगर निगम अगले माह सदन की बैठक में निर्णय लेगा। इसके साथ ही पानी के रेट बढ़ाने का निर्णय भी इस साल लिया जाएगा। नगर निगम के अनुसार हर साल पानी का घाटा 60 करोड़ रुपये पड़ रहा है, इसके साथ ही हाउस टैक्स का रेट बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
नगर निगम ने जो आय के साधन बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। उसमें कहा गया है कि पिछले 4 से 5 साल प्रशासन से नगर निगम को मिलने वाली ग्रांट इन एड में लगातार कमी होती जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ने भी सदन में कहा था कि अगर आय के साधन न बढ़ाए गए तो विकास के काम के लिए निगम के पास पैसा नहीं होगा। जो ग्रांट इन एड मिली है उससे सिर्फ कर्मचारियों के वेतन ही दिए जा सकेंगे।
प्रोफेशनल टैक्स किस किस पर लगेगा
अहमदाबाद में यह टैक्स वकीलों, डाक्टर, कसल्टेंट, वास्तुकार, इंजीनियर, चार्टड अकाउटंट, शेयर ब्रोकर, केबल टीवी आपरेटर, ट्यूशन पढ़ाने वाले, मनी लेंडर, वीडियो पार्लर्स, फैक्ट्री मालिक, सभी बैंकिंग कंपनियों और वेतनभोगी कर्मचारी शामिल हैं। नगर निगम के अनुसार इनसे 80 रुपये से लेकर दो हजार रुपये का प्रोफेशनल टैक्स वसूल किया जाता है।