चंडीगढ़। नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग ने बुधवार को भी अपना अभियान जारी रखा। नगर निगम की टीम ने अलग-अलग जगहों पर चेकिंग कर 93 चालान काटे। इसके साथ ही सामान भी जब्त किया। टीम ने सबसे ज्यादा चालान सेक्टर 7, 8 व 11 में किए।
ज्वाइंट कमिश्नर सौरभ अरोड़ा के निर्देश पर निगम की इंफोर्समेंट विंग टीम शहर में लगातार अभियान चला रही है। इस दौरान टीम अलग-अलग जगह जाकर शहर में चालान कर रही है। चूंकि ग्राहकों के लालच में दुकानदार भी सामान थोड़ा बाहर निकाल कर रख लेते हैं। ऐसे में इंफोर्समेंट विंग ने इंस्पेक्टर सुनील दत्त व डीपी सिंह के नेतृत्व में सेक्टर 15, 41, 30, 42, 35, 34 फर्नीचर मार्केट, इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 व 2 व अन्य मार्केट में चेकिंग की। सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोगों का भी टीम ने चालान किया। टीम ने काफी मात्रा में सामान भी जब्त किया।