फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में प्रभावित एरिया सील, आढ़ती के कर्मचारियों का नहीं हुआ टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईएसबीटी-17 की अस्थायी सब्जी मंडी में एक आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मार्केट कमेटी सतर्क हो गई है। कमेटी ने प्रभावित एरिया को वैकल्पिक तौर पर सील कर दिया है। साथ ही देर रात मंडी परिसर में नगर निगम की ओर से सफाई अभियान चलाया गया और पूरी मंडी को सैनिटाइज किया गया। गत 13 जुलाई को सेक्टर-17 सब्जी मंडी में आलू-प्याज के एक आढ़ती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आढ़ती को पंचकूला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आढ़ती के भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उधर, आढ़ती के स्टाफ कोरोना टेस्ट बुधवार को भी नहीं किया गया। इससे आढ़तियों में दहशत का माहौल है। बुधवार को भी कर्मचारी मंडी परिसर में बैठे रहे, लेकिन प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली। मार्केट कमेटी के सचिव जरनैल सिंह मावी ने बताया कि की ओर से प्रभावित एरिया को रस्सियों के सहारे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें